Ikkis Box Office Collection Day 4: हिट या फुस्स? अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jan 2026 4:50 PM
इक्कीस का चौथे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Ikkis Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘इक्कीस’ ने नए साल के दिन यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की. 7 करोड़ रुपये से फिल्म ने ओपनिंग की और 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.
Ikkis Box Office Collection Day 4: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म ‘इक्कीस’ है. इससे पहले उनकी फिल्म द आर्चीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान नजर आई थी. ‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा है, जिसमें स्टारकिड काफी दमदार किरदार में दिखे. फिल्म इस वजह से भी खास है क्योंकि ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. मूवी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम है, लेकिन वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
चौथे दिन ‘इक्कीस’ ने कितना कमाया?
‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन मूवी ने 0.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे और नंबर्स में इजाफा होगा. टोटल कमाई अभी तक 15.26 करोड़ रुपये की हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है.
डे वाइज ‘इक्कीस’ का कलेक्शन रिपोर्ट
- Ikkis Box Office Collection Day 1: 7 करोड़ रुपये
- Ikkis Box Office Collection Day 2: 3.5 करोड़ रुपये
- Ikkis Box Office Collection Day 3: 4.65 करोड़ रुपये
- Ikkis Box Office Collection Day 4: 0.11 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Ikkis Box Office Total Collection: 15.26 करोड़ रुपये
बायोलॉजिकल वॉर ड्रामा ‘इक्कीस’ से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. सिमर खिलाड़ी कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी है. सिमर के बॉलीवुड डेब्यू से उनकी मामी ट्विंकल खन्ना काफी खुश है. उन्होंने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर उसका सपोर्ट किया था. सिमर ने एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने अपने को-स्टार्स को थैंक्यू कहा था. इस पर ट्विंकल ने कमेंट करते हुए लिखा, मेरी सिमू सबसे अच्छी है. इसके अलावा अक्षय ने भी सिमर को सपोर्ट किया था. सिमर की तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा था, “काश मेरी मां आज यहां होतीं और कहती सिमर पुत्तर तू तो कमाल है.”
यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘इक्कीस’ का हाल, कमाई में आई उछाल या गिरावट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










