Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, वर्ल्डवाइड कैसा रहा हाउसफुल 5 का कलेक्शन, जानें
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jun 2025 1:42 PM
Housefull 5 On OTT
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. आइये जानते हैं दुनियाभर में इसने कितनी कमाई की.
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन-दिनों हाउसफुल 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता का आनंद ले रहे हैं. मोस्ट अवेटेड कॉमिक-कैपर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित इस मूवी में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई कलाकार हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ की कमाई की.
वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने भारत में 10वें दिन 11.5 करोड़ की कमाई करते हुए 154.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल के पिछले सभी पार्ट और स्काई फोर्स जैसी मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 235 करोड़ कमाए. जल्द ही यह 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी.
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Housefull 5 Box Office Collection Week 1- 127.25 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 8- 6 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 9- 9.5 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 10- 11.5 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection- 154.25 करोड़
हाउसफुल 5 के बारे में
हाउसफुल 5, 2010 में शुरू हुई लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज की सबसे हालिया किस्त है. जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और संजय दत्त जैसे अनुभवी अभिनेताओं के साथ, इसमें अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज़, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे स्टार-स्टडेड कलाकार हैं. हाउसफुल 5 को 6 जून को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ब्रांड के तहत सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसे दो अलग-अलग वर्जन, हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी के साथ रिलीज किया गया, जिसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स थे.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोशन और अंजलि भाभी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- मजा के साथ डर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










