Housefull 5 Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 24 दिनों में कमाए इतने करोड़

Housefull 5 on amazon-prime-video
Housefull 5 Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं 24वें दिन इसने कितनी कमाई की.
Housefull 5 Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार की लेटेस्ट मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में अपने चौथे सप्ताह में है और अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. पहले दो हफ्तों में दमदार शुरुआत करने के बाद अब कॉमेडी एंटरटेनर थोड़ी सुस्त हो गई है, क्योंकि इसे आमिर खान की सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की.
हाउसफुल 5 रिलीज के 24वें दिन फ्लॉप हुई या हिट
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने 24वें दिन यानी रविवार को 0.09 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 181.53 करोड़ हो गया. धीरे धीरे मूवी की कमाई घट रही है, क्योंकि इसे सितारे जमीन पर और कन्नप्पा से कड़ी टक्कर मिल रही है.
हाउसफुल 5 रिलीज का कलेक्शन
Housefull 5 Box Office Collection Week 1: 127.25 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Week 2: 40.85 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Week 3: 12.55 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 22: 0.3 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 23: 0.49 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection Day 24: 0.09 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection- 181.53 करोड़
हाउसफुल 5’ के बारे में सब कु���
‘हाउसफुल 5’ सितारों से भरी हुई है और यह फिल्म आपको खूब हंसाएगी और आपको रोमांचित करेगी. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत और जॉनी लीवर सहायक भूमिकाओं में हैं. महिला कलाकारों में जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा शामिल हैं। चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी विशेष भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










