Housefull 5 Box Office Collection Day 17: ‘हाउसफुल 5’ हिट है या फुस्स, अक्षय की फिल्म की कमाई ने सबको कर दिया हैरान, जानें कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jun 2025 8:55 AM
Housefull 5 Box Office Collection Day 17
Housefull 5 Box Office Collection Day 17: तरुण मनसुखानी की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री हाउसफुल 5 ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है. अक्षय कुमार अभिनीत मूवी में 19 बड़े कलाकारों ने काम किया हैं. चलिए आपको 17वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Housefull 5 Box Office Collection Day 17: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था. यह फिल्म 6 जून को दर्शकों के सामने आई और रिलीज के बाद पहले ही हफ्ते में इसने बंपर कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से ‘हाउसफुल 5’ ने सिर्फ चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए 17वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
17वें दिन के हाउसफुल की कमाई
‘हाउसफुल 5’ जैसे-जैसे फिल्म तीसरे हफ्ते की ओर बढ़ी, बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी होती नजर आने लगी. अक्षय की मूवी को आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. ‘हाउसफुल 5’ की कमाई बहुत कम हो गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन अभी तक इसने 0.01 करोड़ रुपये कमाए है. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 172.58 करोड़ रुपये हो चुकी है.
जानें हाउसफुल 5 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 15: 2 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 17: 0.01 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 172.58 करोड़
यह भी पढ़ें– कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










