Housefull 5 Box Office Collection Day 14: हिट या फ्लॉप? अक्षय कुमार की फिल्म के 14वें दिन के आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Housefull 5 Collection Day 33

Housefull 5 Collection Day 33

Housefull 5 Box Office Collection Day 14: हाउसफुल 5 की शुरुआत शानदार रही, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म की कास्ट और दो क्लाइमेक्स ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा. अब मूवी ने 14वें दिन कितनी कमाई की, उसका आंकड़ा सामने आ गया है.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का क्रेज फिल्म के रिलीज के वक्त देखने को मिला. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नजर आई. दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने मूवी की तारीफ जमकर की. फिल्म में दो क्लाइमेक्स है और इसने दर्शकों को इम्प्रेस किया. फिल्म के दोनों क्लाइमेक्स में कातिल अलग-अलग है. हालांकि अब मूवी की कमाई हर दिन के साथ कम होती जा रही है. 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आपको बताते हैं.

14वें दिन घटी हाउसफुल 5 की कमाई

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े सहित 19 एक्टर्स हैं. तरुण मनसुखानी की फिल्म की कमाई अब बहुत घट गई है. ऐसा ही हाल अगर रहा तो कुछ ही दिनों में मूवी की कमाई करोड़ों से लाखों में आ जाएगी. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्राइम थ्रिलर फिल्म ने 14वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये कलेक्शन शाम तक अपडेट होंगे. फिल्म की टोटल कलेक्शन 164.98 करोड़ रुपये है. 20 जून को हाउसफुल 5 की टक्कर आमिर खान की सितारे जमीन पर से होगी.

हाउसफुल 5 की कमाई यहां जानें

  • Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 12: 0.04 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 13: 2.72 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 14: 0.01 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 164.98 करोड़

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola