Hera Pheri 3: 'बाबूराव' की एग्जिट के बाद 'हेरा फेरी 3' बनने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आएगा…

Published by :Sheetal Choubey
Published at :10 Jun 2025 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Suniel Shetty on Hera Pheri 3

Suniel Shetty on Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने की खबरों पर सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है. ऐसे में जानें उन्होंने क्या कुछ कहा और फिल्म से जुड़ी बाकी अपडेट्स.

विज्ञापन

Hera Pheri 3 को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी समय से बनी हुई है। राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आपटे (परेश रावल) की तिकड़ी ने दो दशकों से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट किया है. लेकिन जब हाल ही में खबरें आईं कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे, तो फैन्स निराश हो गए. कुछ को तो यह भी लगने लगा कि अब बाबूराव के बिना यह फिल्म नहीं बनेगी. ऐसे में अब सुनील शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

हेरा फेरी 3 बनेगा या नहीं?

अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात की. उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आएगी. ‘हंटर’ मेरा अमेजन के साथ शो है, वह आएगा. बाकी ‘हेराफेरी 3′ बन रही है या नहीं, वह मुझे नहीं पता’.

फिल्म में वापसी पर क्या बोले परेश रावल?

परेश रावल से जब हाल ही में एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर उनकी वापसी की अपील करते हुए लिखा, “सर, हेरा फेरी फिल्म में शामिल होने के बारे में एक बार फिर से सोचें. आप इस फिल्म के हीरो हैं.”तो इसके जवाब में परेश रावल ने बड़ी ही विनम्रता से लिखा, “नहीं… इसमें तीन हीरो हैं हेरा फेरी.”

‘मैं इस छवि से छुटकारा पाना…’

लल्लनटॉप के साथ एक पुराने इंटरव्यू में जब परेश रावल से सवाल किया गया गया कि हेरा फेरी (2000) में अपने किरदार बाबूराव के लिए 25 साल बाद भी कितनी बार तारीफ मिली, तो उन्होंने कहा, “मैं 2007 में निर्देशक विशाल भारद्वाज के पास गया था. 2006 में हेरा फेरी 2 रिलीज हुई. मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक फिल्म है. मैं इस छवि से छुटकारा पाना चाहता हूं. आप ही वह व्यक्ति हैं जो मुझे उसी गेटअप में एक बिल्कुल अलग भूमिका दे सकते हैं.”

उन्होंने आगे बताया कि जब विशाल भारद्वाज ने उनसे पूछा था कि वह इस इमेज से क्यों छुटकारा पाना चाहते हैं, तो परेश रावल ने कहा, “जो भी मेरे पास आता है, उसके दिमाग में हेरा फेरी की छवि होती है. मैं एक एक्टर हूं. मैं एक जगह पर अटकना नहीं चाहता.”

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? फैंस बोले- आखिरी ट्विस्ट…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola