Hera Pheri 3: परेश रावल ने कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजू के किरदार के लिए…

Updated:
विज्ञापन

Hera Pheri 3 starcast fees

Hera Pheri 3: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार परेश रावल ने हाल ही में हेरा फेरी 3 से कार्तिक आर्यन के बाहर होने के बारे में बात की. साथ ही यह भी बताया कि क्या अक्षय कुमार की जगह उन्होंने ली थी.

विज्ञापन

Hera Pheri 3: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हेरा फेरी में बाबूराव के रूप में अपनी भूमिका से दर्शकों को प्रभावित किया था. कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. अब जल्द ही फिल्म का तीसरा सीक्वल आने वाला है. इसी बीच परेश रावल ने खुलासा किया कि कार्तिक आर्यन को शुरुआत में हेरा फेरी 3 के लिए अक्षय कुमार की जगह कास्ट किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें हटा दिया गया.

राजू के लिए कार्तिक आर्यन को किया गया था साइन

हेरा फेरी 3 के बारे में परेश रावल ने कंफर्म किया कि कॉमेडी फिल्म के लिए सबसे पहले कार्तिक आर्यन को साइन किया गया था. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अक्षय कुमार का किरदार राजू निभाने जा रहे हैं, परेश ने स्पष्ट किया, “उस समय, कहानी अलग थी. इसको राजू समझ कर पकड़ लाए थे, लेकिन ये अलग ही था.” उन्होंने आगे कहा कि अब कार्तिक इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि कहानी पूरी तरह से बदल गई है.

फिर हेरा फेरी में क्या ओवर कॉन्फिडेंस में आ गए थे परेश रावल

फिर हेरा फेरी पर चर्चा करते हुए परेश ने ओवर कॉन्फिडेंस में आने से इनकार किया. उन्होंने कहा, ”मैं नहीं बल्कि बाकी सभी लोग खुद को लेकर अतिआत्मविश्वासी हो गए थे. फिर फिल्म ने अपनी मासूमियत खो दी. ये कहने के लिए मुझे क्षमा करें.” परेश ने यह भी बताया कि एक फिल्म में बहुत सारे चुटकुले थोपना हमेशा काम नहीं करता है. एक्टर ने कहा, ”ज्यादा जोक्स भरेगा तो मामला बिगाड़ेगा ही. लोग तो हर बात पर हंसेंगे. अगर वह किसी को नंगे होकर दौड़ते हुए देखेंगे, तो भी हसेंगे. इसका मतलब यह नहीं है कि हम भी ऐसा करें.”

परेश रावल इन फिल्मों में आएंगे नजर

परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में आगे कई धांसू फिल्में है. वह प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बांग्ला’ में अक्षय कुमार और तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे, जो 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा, वह मल्टी-स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगे, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola