Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम, बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Aug 2025 7:41 PM

विज्ञापन

पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ तलाक की खबरों पर लगाया विराम. Image Source: Instagram

Govinda और सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है. गणेश चतुर्थी पर दोनों साथ नजर आए और सुनीता ने साफ कहा, "हमें कोई अलग नहीं कर सकता.”

विज्ञापन

Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे. पहले भी परिवार और मैनेजर की तरफ से इन खबरों को खारिज किया गया था, लेकिन हाल ही में एक बार फिर यह बात सामने आई कि सुनीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. हालांकि अब इस कपल ने खुद सामने आकर सभी खबरों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है.

गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता एकसाथ मीडिया के सामने आए. दोनों ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी, गणपति का स्वागत किया और साथ में फोटोज क्लिक करवाए. इस दौरान सुनीता पर्पल मैजेंटा साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं गोविंदा बेरी कलर के कुर्ता-पायजामा और गले में सुनहरे दुपट्टे में दिखाई दिए. दोनों के चेहरों पर साफ मुस्कान थी.

सुनीता ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “अगर कुछ होता, तो आज हम इतने करीब नहीं होते. हमें कोई अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से भगवान ही क्यों न आ जाएं. मेरे गोविंदा सिर्फ मेरे हैं, किसी और के नहीं. जब तक हम कुछ नहीं कहते, इस तरह की बातें मत फैलाइए.”

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Record: रजनीकांत की ‘कुली’ के झोली में एक और रिकॉर्ड, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को दे डाली पटखनी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola