Coolie Box Office Record: रजनीकांत की 'कुली' के झोली में एक और रिकॉर्ड, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को दे डाली पटखनी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Aug 2025 7:37 PM
कुली बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड. फोटो- इंस्टाग्राम Image Source: Instagram
Coolie Box Office Record: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'कुली' ने ऋतिक रोशन की 'कृष 3' के बाद आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को पछाड़ दिया है. आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
Coolie Box Office Record: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ ने 2025 के बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रखा है. शुरूआती दिन से फिल्म ताबड़तोड़ रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रही है. हालांकि, दूसरे हफ्ते से इसकी कमाई में थोड़ी सुस्ती आई है, लेकिन बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़े है.
इस बीच कुली ने शानदार कमाई के साथ सिर्फ 14 दिनों के अंदर आमिर खान की शानदार कमाई करने वाली फिल्म ‘3 इडियट्स’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पछाड़ चुकी है. आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को दी मात
कुली बॉक्स ऑफिस पर 318.9 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 495 करोड़ कमा लिए हैं. इसी आंकड़े के साथ फिल्म ने आमिर खान की 2009 में आई सुपरहिट फिल्म के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड (460 करोड़) को पछाड़ चुकी है. फिल्म ने पिछले दिनों ऋतिक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘कृष 3’ (244.05 करोड़) को चकनाचूर कर चुकी है.
कुली डे वाइज कलेक्शन
Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 11: 11.35 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 12: 2.52 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 13: 3.66 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 14: (Early Reports)
Coolie Total Collection: 264.59 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










