Varanasi First Look: महेश बाबू की मेगा फिल्म से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का दमदार लुक, ‘मंदाकिनी’ के रूप में करेंगी बॉलीवुड में ग्रैंड कमबैक

Updated:
विज्ञापन
Priyanka Chopra Varanasi First Look

प्रियंका चोपड़ा वाराणसी फर्स्ट लुक, फोटो- इंस्टाग्राम

Varanasi First Look: एस.एस. राजामौली और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक जारी हुआ है. ‘मंदाकिनी’ के किरदार में पीसी का यह दमदार अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

विज्ञापन

Varanasi First Look: महेश बाबू स्टारर ‘वाराणसी’ से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा में अपनी ग्रैंड वापसी की तैयारी कर ली है. इसका सबूत 12 नवंबर को निर्देशक एस.एस. राजामौली के जरिए साझा किया गया वाराणसी से उनका पहला लुक है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऐसे में आइए इस पोस्टर की खासियत और उनके किरदार के बारे में विस्तार से बताते हैं.

यहां देखें ‘ग्लोबट्रॉटर’ से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक-

मंदाकिनी के रूप में प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक आउट

पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी में हाथ में बंदूक लिए हुए एक बेहद निडर और आत्मविश्वासी अंदाज में नजर आ रही हैं. राजामौली ने एक्स (Twitter) पर इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, “वह महिला जिसने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई परिभाषा दी. देसी गर्ल का स्वागत है! @priyankachopra, मंदाकिनी के आपके अनगिनत रंगों को देखने का इंतजार है. #Globetrotter”

वहीं, प्रियंका ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वह दिखने से कहीं बढ़कर है… मंदाकिनी को नमस्ते कहो. #Globetrotter”

फैंस का कहना है कि प्रियंका का यह अवतार उनके अब तक के सबसे शक्तिशाली किरदारों में से एक साबित होगा. बता दें कि एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी, जो 2021 में रिलीज हुई थी.

पहले सामने आया था पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ लुक

इससे पहले फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें वह एक व्हीलचेयर पर बैठे खतरनाक ‘कुंभा’ के रूप में दिखाई दिए थे. अभिनेता ने लिखा था, “प्रस्तुत है कुंभा… अब तक का सबसे जटिल दिमाग जिसे मैंने निभाया है. खेल शुरू हो गया है @priyankachopra!”

वाराणसी की जरूरी डिटेल्स

‘वाराणसी’, जिसे फिलहाल SSMB29 कहा जा रहा है, राजामौली की पिछली ब्लॉकबस्टर RRR के बाद उनकी अगली मेगा प्रोजेक्ट है. फिल्म में महेश बाबू एक “कठोर खोजकर्ता” की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक रहस्यमयी मिशन पर निकलता है.

फिल्म का अनुमानित बजट 116 मिलियन डॉलर (लगभग ₹960 करोड़) है, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी और भव्य फिल्मों में शामिल हो गई है. शूटिंग की शुरुआत हैदराबाद से हुई थी, जिसके बाद ओडिशा और अफ्रीका के खूबसूरत लोकेशनों पर इसका शेड्यूल पूरा किया गया.

यह भी पढ़ें- Viral Video: क्या खुद कार ड्राइव कर अपने ‘वीरू’ धमेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचे अमिताभ बच्चन? चर्चा तेज

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola