Gaslight Twitter Review: सारा अली खान की फिल्म कुछ को लगी जबरदस्त...तो किसी ने कहा- उबाऊ, देखिये पब्लिक रिव्यू

Published by : Ashish Lata Updated At : 31 Mar 2023 5:30 PM

विज्ञापन

Gaslight Twitter Review: सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म गैसलाइट आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. फिल्म को एक तरफ जहां ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को मूवी उबाऊ और स्लो लग रही है.

विज्ञापन

Gaslight Twitter Review: पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित सारा अली खान-स्टारर गैसलाइट, आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. मेकर्स ने फिल्म की प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब रिलीज के बाद जहां कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं को फिल्म पसंद आ रही है. उनका कहना है कि सारा की ये अबतक की सबसे अच्छी एक्टिंग वाली फिल्म है, वहीं कुछ इसे उबाऊ बता रहे हैं. बता दें कि डिजनी + हॉटस्टार पर फिल्म के प्रीमियर के बाद, सोशल मीडिया पर मर्डर मिस्ट्री पर पहली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

पब्लिक को कैसी लगी गैसलाइट

ट्विटर पर कई लोगों ने गैसलाइट की समीक्षा की, सिद्धार्थ कन्नन ने सारा अली खान की फिल्म के बारे में कहा, ”@SaraAliKhan एक रोल पर है और कैसे! #केदारनाथ से लेकर अब #गैसलाइट तक उनका शानदार प्रदर्शन साबित करता है कि वह कितनी शानदार कलाकार हैं… कुडोस, गर्ल!” एक यूजर ने लिखा, ”##गैसलाइट में #साराअलीखान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन… शानदार! जाने का रास्ता, सारा… ऐसा कुछ आना ही था और आपने कर दिखाया। यह वास्तव में रहस्योद्घाटन है!” एक ऑडियंस ने लिखा, ”@IChitrangda हमेशा की तरह उत्कृष्ट काम करता है। वह बहुत प्रतिभाशाली है और वह अपनी भूमिका के साथ ठीक वैसे ही न्याय करती है जैसे उसने #गैसलाइट में किया था.”


कुछ ऑडियंस को पसंद नहीं आई फिल्म

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “गैसलाइट रिव्यू: यह घटिया था, यह बिल्कुल भी आकर्षक नहीं है… सारा अली खान की एक्टिंग बिल्कुल अच्छी नहीं लगी, 30 मिनट के बाद फिल्म को देखकर चिढ़ आती है. यह उबाऊ और धीमा था”. एक दूसरे यूजर ने यह ट्वीट किया, ”सारा अली खान को क्या हो गया है? ऐसी फिल्में क्यों? मुझे लगता है कि वास्तव में उड़ान भरने से पहले उसका करियर खत्म हो गया है”! एक अन्य ट्वीट में लिखा था, “पहला हाफ थोड़ा धीमा था और ईमानदारी से कहूं तो बेहतर हो सकता था, लेकिन सेकेंड हाफ ने वास्तव में मुझे चौंका दिया!”


https://twitter.com/BB16LOVER_/status/1641692992552722432
Also Read: Ajay Devgn Net Worth: VFX कंपनी के मालिक हैं अजय देवगन, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज, जानें कुल संपत्ति
गैसलाइट फिल्म के बारे में

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में सारा अली खान युवा महिला, मीशा के रूप में हैं. जब वह अपने पैतृक घर पहुंचती है, तो उसे पता चलता है कि उसके पिता के साथ कुछ भयानक हुआ है, लेकिन वह किसी और को इस बारे में समझाने में असमर्थ है. चित्रांगदा सिंह गैसलाइट में सारा की सौतेली मां रुक्मिणी की भूमिका में हैं. विक्रांत मैसी फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, शिशिर शर्मा और राहुल देव के साथ सारा के पिता के दाहिने हाथ कपिल के रूप में भी दिखाई देते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को आखिरी बार आनंद एल राय की अतरंगी रे (2021) में अक्षय कुमार और धनुष के साथ देखा गया था. उनकी ऐ वतन मेरे वतन, मर्डर मुबारक और मेट्रो… इन डिनो इस साल रिलीज होने वाली हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola