Ajay Devgn Net Worth: VFX कंपनी के मालिक हैं अजय देवगन, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज, जानें कुल संपत्ति

Updated:
विज्ञापन
Ajay Devgn Net Worth: VFX कंपनी के मालिक हैं अजय देवगन, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज, जानें कुल संपत्ति

Ajay Devgn Net Worth: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन की आज मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें दृश्मयम 2 सबसे लेटेस्ट थी. आज हम एक्टर की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर हाल ही में दृश्यम 2 में नजर आए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. आज उनकी फिल्म भोला रिलीज हुई. इसमें उन्हें दमदार एक्शन करते देखा जा सकता है. अजय देवगन भारतीय अभिनेता के साथ-साथ एक सफल निर्देशक और निर्माता हैं. एक्टर ने फूल और कांटे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और तब से अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में सिंघम, गोलमाल, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा! और दृश्यम 2 शामिल है. उन्हें 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

जानिये अजय देवगन की नेटवर्थ के बारे में

अजय देवगन ने जुहू में 60 करोड़ रुपये में 590 वर्ग गज की एक हवेली खरीदी है. अजय और काजोल जुहू में शिवशक्ति नाम के एक घर में रहते हैं, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है. अमर उजाला की रिपोर्ट की मानें तो उनकी कुल कमाई 40 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय करंसी में देखें तो उनके पास कुल 295 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.

VFX कंपनी के मालिक हैं अजय देवगन

अजय देवगन ने NY VFXWAALA नामक एक VFX कंपनी भी लॉन्च की है, जिसमें बाजीराव मस्तानी, तमाशा, प्रेम रतन धन पायो और सिम्बा जैसी फिल्में बनी है. एक्टर आज काफी लैविश लाइफ जीते हैं. एक्टर ने अभिनेत्री काजोल से शादी की है. काजोल से पहले अजय देवगन का अफेयर एक्ट्रेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर से था. अजय और काजोल के दो बच्चे युग और न्यासा हैं.

Also Read: Ram Charan Net Worth: एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं रामचरण, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज,जानें कुल संपत्ति
कोरियोग्राफर के बेटे हैं अजय देवगन

अजय देवगन स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन के बेटे हैं और उनकी मां वीना देवगन एक फिल्म निर्माता हैं. उनके भाई एक फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक हैं और उनका नाम अनिल देवगन है. अजय देवगन एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने कैमियो रोल के लिए अजय ने 11 करोड़ रुपये लिए थे. उनकी कार कलेक्शन के बारे में बात करें तो उनके पास बीएमडब्ल्यू, फरारी, टोयोटा सलीका और मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola