रणबीर कपूर ने उठाई गणपति की मूर्ति, राहा को कैमरों की फ्लैश से बचाती दिखीं आलिया भट्ट, VIDEO में दिखा खास पल

Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर परिवार का गणपति, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणपति विसर्जन के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राहा और नीतू कपूर साथ नजर आए. रणबीर ने गणपति की मूर्ति उठाई, वहीं आलिया कैमरों की तेज फ्लैश से अपनी बेटी राहा को बचाती दिखीं. देखें कपूर परिवार का खास वीडियो.

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शुक्रवार शाम अपनी बेटी राहा कपूर और नीतू कपूर के साथ गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे. इस दौरान पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में नजर आया. रणबीर कपूर ने गणपति की मूर्ति अपने हाथों में उठाई, जबकि नीतू कपूर थाली लेकर उनके साथ चलती दिखीं. वहीं, आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को कैमरों की फ्लैश से बचाती नजर आईं.

विज्ञापन

रणबीर ने उठाई गणपति की मूर्ति

विसर्जन के दौरान रणबीर कपूर रस्ट ऑरेंज रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आए. उन्होंने गणपति की मूर्ति को अपने हाथों में उठाया और 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा लगाया. उनके साथ नीतू कपूर भी मौजूद थीं. नीतू ने ब्लू कलर का कुर्ता सेट पहना था और हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आईं. आलिया भट्ट इस दौरान पिंक और ग्रीन कलर के कुर्ता सूट में दिखाई दीं. उन्होंने राहा को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ था. राहा ने पेस्टल कलर की ड्रेस पहनी थी और वह अपनी मां से चिपकी नजर आईं.

View on Instagram

कैमरों की फ्लैश से राहा को बचाती दिखीं आलिया

विसर्जन के लिए निकलने से पहले परिवार ने पैपराजी के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसी दौरान आलिया अपनी बेटी राहा को कैमरों की तेज फ्लैश से बचाती दिखीं. वह राहा को करीब से पकड़े हुए थीं और कैमरों से बचाने के लिए सावधानी से पीछे की ओर चलती नजर आईं. राहा की प्राइवेसी को लेकर रणबीर और आलिया पहले भी पैपराजी से अपील कर चुके हैं. 2025 में दोनों ने पैपराजी से राहा की तस्वीरें और वीडियो नहीं लेने की अपील की थी. इसके बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर भी राहा की तस्वीरें शेयर करते समय उसका चेहरा छिपाया है.

ये भी पढ़ें: कैमरा छीना, फोन पर दी गालियां... जब कैटरीना के लिए रणबीर कपूर ने पैपराजी को सड़कों पर दौड़ाया

राहा की प्राइवेसी को लेकर पहले भी कर चुके हैं अपील

राहा को लेकर रणबीर और आलिया का रुख काफी साफ रहा है. दोनों चाहते हैं कि उनकी बेटी की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के सार्वजनिक न की जाएं. यही वजह है कि आलिया सोशल मीडिया पर भी राहा का चेहरा दिखाने से बचती हैं. गणपति विसर्जन के दौरान भी आलिया का अपनी बेटी को कैमरों से बचाना इसी वजह से ध्यान खींच रहा है.

View on Instagram

'रामायण' में राम बनेंगे रणबीर कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर व्यस्त हैं. 'रामायण' में वह भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में आएगा. वहीं, आलिया भट्ट हाल ही में 'अल्फा' में नजर आई हैं. इसके अलावा वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगी. उनके पास 'तुम्बाड 2' भी है. आलिया के प्रोडक्शन में बनी 'डोंट बी शाइ' 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 First Elimination: सलमान खान के शो से OUT हुआ ये कंटेस्टेंट, फैंस बोले- सही हुआ... कुछ कर भी नहीं रहा था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola