₹3000 करोड़ वाली Dhurandhar को Oscar में नहीं मिला भाव, मिले सिर्फ 4 वोट, जूरी मेंबर बोले- ऑस्कर के लायक नहीं था

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर और गोंधल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar Oscar Entry: बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹3000 करोड़ का धमाका करने वाली धुरंधर ऑस्कर की रेस में पिछड़ गई. जूरी मेंबर विवेक वासवानी के मुताबिक फिल्म को सिर्फ 4 वोट मिले और यह ‘ऑस्कर मेटिरियल नहीं लगी.

विज्ञापन

Dhurandhar Oscar Entry: भारत की तरफ से ऑस्कर 2027 में कौन सी फिल्म जाएगी, इसे लेकर अलग-अलग भाषाओं और इंडस्ट्री की फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला था. इस रेस में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी पूरे दमखम के साथ शामिल थी, लेकिन Oscar की रेस में कहानी ने अचानक ऐसा ट्विस्ट लिया, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी. मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने बाजी मार ली और भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री बन गई. अब सवाल यही है कि बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ‘धुरंधर’ आखिर जूरी की पसंद क्यों नहीं बन पाई?

विज्ञापन

‘धुरंधर’ क्यों नहीं जा सकी ऑस्कर में

14 सदस्यीय जूरी का हिस्सा रहे विवेक वासवानी ने एनडीटीवी से बातचीत में सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी इनसाइड डिटेल्स शेयर की. जब उनसे पूछा गया कि फाइनल सिलेक्शन के दौरान ‘धुरंधर’ की स्थिति क्या थी, तो उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को यह पसंद आया, लेकिन हमें नहीं लगा कि यह ऑस्कर के लायक था."

धुरंधर फेम रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
धुरंधर फेम रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

कितने लोगों ने धुरधंर को दिया था वोट

इसके बाद जब विवेक से पूछा गया कि 14 सदस्यीय जूरी में से कितने लोगों ने ‘धुरंधर’ के पक्ष में वोट किया था, तो उनका सीधा जवाब था, ''चार''. विवेक वासवानी ने यह भी बताया कि जूरी को लगा कि ‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों में भारतीय संस्कृति को उस तरह पेश नहीं किया गया था, जैसा वे भारत की ऑफिशियल ऑस्कर सबमिशन के लिए तलाश रहे थे.

ये भी पढ़ें: Oscars 2027: महज 90 लाख कमाने वाली 'गोंधल' ने मारी बाजी, 33 फिल्मों को पीछे छोड़ बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री

33 फिल्मों में से चुनी गई ‘गोंधळ’

इस साल भारत की ऑस्कर एंट्री की रेस में कुल 33 फिल्मों ने हिस्सा लिया था. इनमें 14 हिंदी, चार मराठी, चार तेलुगु, तीन गुजराती, तीन तमिल, एक मलयालम, एक नेपाली और नागालैंड की एक फिल्म शामिल थी. आखिर में जूरी के सामने ‘गोंधळ’, ‘अंघ’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ तीन फिल्में फाइनल कंसीडरेशन में पहुंचीं. इनमें से ‘गोंधळ’ ने बाजी मारी और अब यही फिल्म 2027 Oscars में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम
धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या है ‘गोंधळ’ की कहानी?

संतोष दवाखर के निर्देशन और लेखन में बनी ‘गोंधळ’ एक थ्रिलर है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक मिड नाइट रिचवल और लोक-प्रदर्शन की परंपरा के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म का नाम भी इसी लोक परंपरा से लिया गया है. फिल्म की कहानी में भारतीय परंपरा और स्थानीय संस्कृति की झलक जूरी को खास तौर पर पसंद आई. यही कल्चरल कनेक्ट फिल्म के selection में अहम पहलुओं में से एक रहा. फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निशाद भोईर और अनुज प्रभु नजर आ रहे हैं. इसे दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola