Bigg Boss 20 First Elimination: सलमान खान के शो से OUT हुआ ये कंटेस्टेंट, फैंस बोले- सही हुआ... कुछ कर भी नहीं रहा था

Updated:
विज्ञापन

रोहिद खान,फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20 First Elimination: बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन हो गया है और रोहिद खान घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. दरअसल नॉमिनेशन डिसक्स करने के चलते आसिफ खान, रोहिद और स्काउट को सीधे नॉमिनेट होना पड़ा था.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 First Elimination: बिग बॉस 20 के घर में अभी कहानी ने रफ्तार पकड़नी शुरू ही की थी कि पहला बड़ा ट्विस्ट आ गया. रिश्ते बनने से पहले ही एविक्शन की तलवार चल गई. शो से रोहिद खान एविक्ट हो गए हैं और वह इस सीजन के पहले बेघर होने वाले कंटेस्टेंट बन गए.

विज्ञापन

रोहिद खान हुए बिग बॉस 20 से एलिमिनेट

बिग बॉस तक ने एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, चर्चा में रहे "एक्स्ट्रा जीवनदान" कॉन्सेप्ट के बावजूद, रोहिद खान दूसरे हफ्ते में #BiggBoss20 हाउस से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. नेटिजन्स उनके एविक्शन पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''हां सही ही हुआ... वो वैसे ही शो में कुछ कर भी नहीं रहे थे.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''ठीक है, लेकिन अगर मैं सिर्फ एपिसोड देखूं तो मुझे नहीं लगता कि ईशा, उदिति, रोहिद और रिति कुछ कर रहे हैं. उन्हें स्क्रीन टाइम ही नहीं मिल रहा है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बिग बॉस का यह 'एक्स्ट्रा जीवनदान' वाला दांव-पेच असल में एक चाल है.''

इस बार का नॉमिनेशन टास्क था जबरदस्त

दरअसल इस बार के नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने बाजी पलट दी. पहले तो उन्होंने सारे कंटेस्टेंट्स से 2-2 नाम लेने को कहा, जिसे वह नॉमिनेट करना चाहते हैं. फिर एक क्लिप दिखाया, जिसमें रोहिद खान, आसिफ खान, स्काउट और यंग डीएसए नॉमिनेशन डिस्कस करते नजर आए. इसके बाद दंड देते हुए सबको घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा. हालांकि यंग कैप्टन थे, तो वह बच गए.

वीकेंड का वार होगा जबरदस्त

इधर वीकेंड का वार में सलमान खानघरवालों की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं. नए प्रोमो में सलमान और स्काउट की बातचीत भी देखने को मिल रही है. सलमान, स्काउट से पूछते हैं कि क्या वह अपनी YouTube community को shoutout देना चाहेंगे. इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर वह स्काउट को लेकर कोई गलत बात बोलें, तो स्काउट उन पर नजर रखने के लिए कहेंगे.

रोहिद खान,फोटो- इंस्टाग्राम
रोहिद खान,फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "तुम्हारे जैसी नहीं जो पति की धज्जियां उड़ा दूं..." बिग बॉस में मैरी कॉम पर बुरी तरह भड़कीं माही विज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola