Bigg Boss 20: "तुम्हारे जैसी नहीं जो पति की धज्जियां उड़ा दूं..." बिग बॉस में मैरी कॉम पर बुरी तरह भड़कीं माही विज
मैरी कॉम & माही विज, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 के घर में घमासान! माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच तीखी बहस हुई है. खाना बनाने से शुरू हुए झगड़े में माही ने खुद को मैरी से 'बेहतर मां' बताते हुए उनके पति वाले मुद्दे पर भी करारा तंज कसा. जानिए कैसे इस विवाद में अरिश्फा खान ने मैरी को 'घमंडी' कहा, जबकि आम्रपाली दुबे उनके बचाव में उतरीं.
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में इन दिनों रिश्तों, परिवार और निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. शो में माही विज और मैरी कॉम को लेकर हुई बातचीत ने भी सबका ध्यान खींचा है. माही ने मैरी कॉम की मां के कमेंट पर खुद को लेकर राइ रखी। माही ने अपनी परवरिश और पति के प्रति सम्मान की बात कही. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा, जिसके बाद उनकी बात चर्चा का विषय बन गई.
मैरी कॉम को लेकर माही विज ने कही ये बात
बिग बॉस के घर में बातचीत के दौरान माही विज ने मैरी कॉम का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे भी अच्छी मां हैं. माही ने अपनी बात रखते हुए खुद की तुलना मैरी कॉम से की और कहा, ‘मेरी जैसी मां नहीं पैदा हुई.’
">Mary kom questioned Mahhi’s motherhood !!
— 𝑪𝒉𝒂𝒐𝒔 (@_embrace_chaos) September 18, 2026
Mahi - “mai aisi maa hu jo divorce ke baad bhi apne pati ki respect karti hu”
Mahi shined today 🔥 We all know what disgraceful statements Mary kom said in interviews! #MahhiVij #MahiVij #BiggBoss20 pic.twitter.com/dNkX013Vt7
माही विज ने बातचीत के दौरान पति के सम्मान को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने पति की इज्जत करती हैं. इस दौरान उन्होंने सामने मैरी कॉम से तुलना करते हुए कहा,
‘तुम्हारे तरह नहीं कि पति की धज्जियां उड़ा दूं, जो बच्चे का बाप है.’
खाना बनाने को लेकर शुरू हुई बहस
दरअसल, घर के कामकाज और खाना बनाने को लेकर बातचीत के दौरान मैरी कॉम और माही विज के बीच कहासुनी शुरू हुई. मैरी कॉम घर के लिए खाना बनाने और बाकी जिम्मेदारियां संभालने की बात करती नजर आईं. इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि मैरी कॉम ने गुस्से में माही से कहा कि मां बनना आसान नहीं है और घर संभालने की जिम्मेदारी को समझना चाहिए.

मैरी कॉम की यह बात माही विज को पसंद नहीं आई. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बहस में उनकी मां को बीच में नहीं लाना चाहिए. माही ने मैरी कॉम को जवाब देते हुए कहा कि “मां पर मत जाओ.” इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई
अरिश्फा खान ने मैरी कॉम को कहा ‘घमंडी’
इस पूरे विवाद के बाद अरिश्फा खान भी मैरी कॉम को लेकर अपनी राय रखती नजर आईं. अरिश्फा ने मैरी कॉम के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘घमंडी’ तक कह दिया. उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि किसी को सिर्फ इसलिए सिर पर नहीं बैठाया जा सकता क्योंकि वह बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुका है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'चेहरा एक जैसा, होंठ हिलते नहीं...' बिग बॉस में अमन गांधी ने कनिका की कॉस्मेटिक सर्जरी का किया जिक्र
आम्रपाली दुबे ने किया मैरी कॉम का समर्थन
जहां माही और अरिश्फा मैरी कॉम के रवैये पर सवाल उठाती नजर आईं, वहीं आम्रपाली दुबे ने उनका बचाव किया. आम्रपाली ने मैरी कॉम की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बारे में लोगों ने किताबों में पढ़ा है और बच्चे तक उनके बारे में जानते हैं.

आम्रपाली ने माही के उस रवैये पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने मैरी कॉम का नाम सीधे लेने के बजाय उन्हें ‘वो बॉक्सर’ कहकर संबोधित किया था. इस बात को लेकर भी घर में चर्चा हुई.
बिग बॉस के घर में बढ़ता जा रहा है टकराव
‘बिग बॉस 20’ के दूसरे हफ्ते में ही कंटेस्टेंट्स के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है. इससे पहले भी अरिश्फा और दूसरे घरवालों के बीच बहस हो चुकी है. अब मैरी कॉम और माही विज की यह लड़ाई भी चर्चा में आ गई है. आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि इस विवाद का असर घर के समीकरणों पर कितना पड़ता है और क्या दोनों के बीच सुलह होती है या यह टकराव आगे भी जारी रहता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान की अदालत में माही विज की पेशी, Scout की 'Biased' कमेंट पर लगाई क्लास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए