Bigg Boss 20: 'चेहरा एक जैसा, होंठ हिलते नहीं...' बिग बॉस में अमन गांधी ने कनिका की कॉस्मेटिक सर्जरी का किया जिक्र
अमन गांधी ने कनिका के फेस के बारे में कंटेस्टेंट से बात करते हुए, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में अमन गांधी ने कनिका के फेशियल एक्सप्रेशन और कॉस्मेटिक सर्जरी पर तंज कसा है. अमन ने दावा किया कि जेनियोप्लास्टी (Genioplasty) सर्जरी की वजह से कनिका के चेहरे के हाव-भाव नहीं बदलते और होंठ ज्यादा नहीं हिलते. जानें घर में हुए इस नए विवाद की पूरी डिटेल.
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत और आपसी तकरार अक्सर सुर्खियों में रहती है. इस बार अमन गांधी ने कनिका के चेहरे और उनके फेशियल एक्सप्रेशन को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर चर्चा शुरू हो गई है. अमन ने कहा कि कनिका के चेहरे के हाव-भाव लगभग एक जैसे रहते हैं और वह ज्यादा मुस्कुराती भी नहीं हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कनिका की ठुड्डी और होंठों को लेकर भी कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़ी टिप्पणी की.
कनिका के फेशियल एक्सप्रेशन पर अमन ने क्या कहा?
बिग बॉस के एपिसोड में अमन गांधी ने कनिका के चेहरे के एक्सप्रेशन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कनिका के फेशियल एक्सप्रेशन एक जैसे ही रहते हैं. उनके मुताबिक, कनिका ज्यादा मुस्कुराती भी नहीं हैं और उनके चेहरे पर बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आते.
">Difference between other and Qazi !!
— 𝐂𝐡𝐢𝐫𝐚𝐠 🇮🇳 (@I_Am_His_Fan) September 18, 2026
Aman was talking about Kanika’s face and surgeries but Qazi stopped him saying “yeh uska personal hai we should not discuss it”
Gentleman Qazi In Bigg Boss 20 ❤️#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/KISjRBMHHF
अमन ने बातचीत के दौरान कनिका की ठुड्डी का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि कनिका ने अपनी ठुड्डी की सर्जरी करवाई है. इसके साथ ही उन्होंने उनके होंठों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उनके होंठ ज्यादा हिलते नहीं हैं. अमन ने इन बातों को कनिका की कथित कॉस्मेटिक सर्जरी से जोड़कर देखा.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: 'इतनी मिर्ची क्यों लगती है?' ...उम्र, मेकअप और इज्जत पर भिड़ीं माही-मैरी कॉम, BB 20 में पारा हाई
जेनियोप्लास्टी का भी किया जिक्र
अमन गांधी ने कनिका की ठुड्डी को लेकर जेनियोप्लास्टी (Genioplasty) का जिक्र किया. यह एक तरह की सर्जरी होती है, जिसमें ठुड्डी के आकार या बनावट में बदलाव किया जाता है.

उनके कमेंट के बाद अर्शिफा ने कहा कि उन्होंने भी यह नोटिस किया। इस पर उदिति हामी भरते नजर आईं.
बिग बॉस के घर में फिर चर्चा में आए कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की निजी पसंद, व्यवहार और एक-दूसरे के बारे में कही गई बातें अक्सर दर्शकों का ध्यान खींचती हैं. अमन की यह टिप्पणी भी इसी वजह से चर्चा में आ सकती है. शो में घरवालों के बीच होने वाली बातचीत कई बार सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए