The vvaan movie :फ़िल्म द वन के लिए कल पटना पहुचेंगे तमन्ना,सिद्धार्थ और एकता
द वन में तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम
फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की स्टार कास्ट, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया शामिल हैं, आगामी 19 सितंबर को पटना में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी. वे सीएम से मुलाकात करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे.
the vvaan movie :फ़िल्म द वन आगामी 25 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है . फ़िल्म की कहानी बिहार के प्राचीन वन देवी मंदिर पर आधारित है फ़िल्म के प्रमोशन की शुरुआत भी बिहार की राजधानी पटना के साथ कल से शुरू होगी . फ़िल्म प्रमोशन के लिए 19 सितंबर को फ़िल्म के लीड एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ निर्मात्री एकता कपूर और निर्देशक दीपक मिश्रा भी पटना मौजूद रहने वाले हैं .
सीएम से मुलाक़ात से लेकर गंगा आरती की है प्लानिंग !
फ़िल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो पटना में होने वाले इस फ़िल्म प्रमोशन के दौरान फ़िल्म की टीम बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात करने वाली है . जिसके बाद टीम पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर दर्शन के लिए जाने वाली है .मंदिर दर्शन के बाद पटना के एक कॉलेज का दौरा भी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा करने वाले हैं .उस दौरान निर्मात्री एकता कपूर और निर्देशक दीपक मिश्रा वन देवी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाएँगे. द वन फ़िल्म के प्रमोशन शेड्यूल में गंगा आरती भी शामिल है.
बिहार के वन देवी मंदिर से प्रेरित है कहानी
फ़िल्म की कहानी की बात करें तो यह बिहार के बेहिता के वन देवी मंदिर से प्रेरित है .जिसके बारे में कई किस्से कहानियाँ मशहूर हैं. ४०० साल पुराने मंदिर की इस कहानी को कहने के लिए फ़िल्म के लेखक ,निर्माता अरुणाभ और निर्देशक दीपक मिश्रा इस वन देवी के मंदिर में दर्शन के लिए गए थे . उन्होंने वहाँ के पुजारी और लोगों से बात की ताकि वह इस कहानी के साथ न्याय कर सकें .अरुणाभ ने यह भी बताया कि एकता को उन्होंने वन देवी की लोककथा सुनायी थी ,जिसे सुनने के बाद उन्होंने इस पर अरुणाभ को फ़िल्म बनाने की राय दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए