Chhathi Maiya Song: छठ गीत गाने पर विशाल मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिहार को वो सम्मान मिले, जिसका हकदार है

Updated:
विज्ञापन

छठी मैया वन सॉन्ग, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhathi Maiya Song: बिहार और पूर्वांचल की आस्था अब बॉलीवुड के सुरों में सुनाई दे रही है. विशाल मिश्रा के 'छठी मैया' गाने में छठ के घाट, अर्घ्य और भक्ति का रंग नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Chhathi Maiya Song: बिहार और पूर्वांचल की मिट्टी से निकली छठ की आस्था अब बॉलीवुड के पर्दे पर भी अपना रंग जमाने आ गई है. सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के नए गाने 'छठी मैया' के जरिए इस लोक आस्था को बॉलीवुड के ग्लैमर से जोड़ दिया है. गाने में डूबते सूरज को अर्घ्य, घाटों की रौनक और छठी मैया की भक्ति नजर आ रही है.

विज्ञापन

विशाल मिश्रा के लिए क्यों खास है छठी मैया गाना?

'छठी मैया' गीत विशाल मिश्रा के लिए महज एक फिल्मी ट्रैक नहीं है. यह उनके लिए अपनी जड़ों और उस संस्कृति को बड़े मंच पर पेश करने का मौका है. सिंगर ने कहा, ''भोजपुरी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि बिहार और पूर्वांचल की मिट्टी, संस्कृति, परंपरा, लोक और पहचान का हिस्सा है.''

छठी मैया सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब
छठी मैया सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब

ये भी पढ़ें: VVAAN Chhath Song: 'छठी मैया' गीत ने जीत लिया बिहार का दिल, 'वन' के छठ गीत पर श्वेता तिवारी बोलीं- हर जगह इसी की चर्चा

गाने को लेकर विशाल ने कहा है कि छठ की आस्था और पवित्र परंपरा को हिंदी सिनेमा तक पहुंचाना उनके लिए सम्मान और आशीर्वाद की बात है. उनका मानना है कि इस गाने के जरिए उनकी संस्कृति की खूबसूरती और उसकी खुशबू देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचे और उसे वह सम्मान मिले जिसकी वह हकदार है.

तमन्ना और सिद्धार्थ भी छठ पूजा करते आए नजर

'छठी मैया' गीत में तमन्ना भाटिया को छठ पूजा करते हुए दिखाया गया है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनते दिखे. गाने में शाम के अर्घ्य समेत छठ से जुड़ी कई रस्मों और परंपराओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. एक्ट्रेस ने कहा था कि अर्घ्य देते वक्त वह काफी इमोशनल भी हो गई थी.

25 सितंबर को रिलीज होगी द वन

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: VVAAN Chhath Song: छठ सिर्फ त्योहार नहीं, गहरा अहसास है... तमन्ना भाटिया ने 'वन' के छठ गीत पर सुनाया पंडित जी और वॉचमैन का मजेदार किस्सा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन