कैमरा छीना, फोन पर दी गालियां... जब कैटरीना के लिए रणबीर कपूर ने पैपराजी को सड़कों पर दौड़ाया

Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, फोटो इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीक्रेट मुलाकात, पैपराजी से लुका-छिपी और कैमरा छीनने का विवाद. जर्नलिस्ट निकिता दलवी ने रणबीर-कैटरीना के डेटिंग के दिनों का एक ऐसा अनसुना किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन

When Ranbir Kapoor Chased Paparazzi: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी भले ही अब पुरानी हो चुकी है, लेकिन दोनों के रिश्ते से जुड़े कई किस्से आज भी सुर्खियां बटोरते हैं. एक समय ऐसा था जब दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आती थीं. दोनों को साथ देखने के लिए पैपराजी घंटों इंतजार करते थे. अब जर्नलिस्ट  निकिता दलवी ने हिंदी रश के साथ बातचीत में उस दौर का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें रणबीर और कटरीना के मिलने की खबर मिली थी और किस तरह दोनों की तस्वीरें लेने के लिए उन्हें छिपकर इंतजार करना पड़ा था.

विज्ञापन

जब मिली थी रणबीर-कैटरीना के मिलने की टिप

निकिता दलवी ने बताया कि उस समय उन्हें सिर्फ इतना पता था कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में रह रहे हैं. इसी दौरान उन्हें खबर मिली कि रणबीर कैटरीना से मिलने उनके घर आने वाले हैं.

निकिता के मुताबिक, रणबीर दोपहर करीब 1:30 बजे कैटरीना के घर पहुंचे. निकिता और उनके साथ कैमरामैन पहले से ही वहां छिपकर बैठे हुए थे. कुछ देर बाद जब रणबीर घर से बाहर निकले तो उन्होंने तुरंत अपनी कैप नीचे कर ली और वहां से निकल गए.

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, फोटो इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, फोटो इंस्टाग्राम

निकिता ने बताया कि उस समय उनके मन में यही सवाल था कि आखिर दोपहर 1:30 बजे कोई एक्टर किसी एक्ट्रेस के घर क्यों आएगा, अगर दोनों के बीच कुछ खास नहीं है तो.

ये भी पढ़ें: 76 की उम्र में 6 घंटे की Spine Surgery, अब बिना वॉकिंग स्टिक चल रहे शरत सक्सेना, बोले- ‘जिम जाना है'

बीआर चोपड़ा के अंतिम संस्कार के बाद मिली थी खबर

निकिता ने एक और घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि बीआर चोपड़ा के अंतिम संस्कार में रणबीर और कैटरीना दोनों पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें एक टिप मिली कि दोनों बाद में मिलने वाले हैं. उन्होंने बताया कि कटरीना की मैनेजर रेशमा का बांद्रा में एक फ्लैट था, जो उस समय खाली रहता था.

जब कटरीना कार से उतरीं तो रणबीर ने कार का शीशा नीचे किया और उन्हें अंदाजा हो गया कि मीडिया वहां मौजूद है। निकिता के अनुसार, रणबीर ने ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे वह सिर्फ कटरीना को घर छोड़ने आए हों. निकिता ने बताया कि रणबीर वहां से निकलने के करीब 10 मिनट बाद दोबारा लौटे. इसके बाद उन्होंने मीडिया वालों को सड़कों पर खूब दौड़ाया.

रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

उन्होंने यह भी बताया कि इससे करीब एक महीने पहले रणबीर को एक रूसी मॉडल और अयान मुखर्जी के साथ देखा गया था. उस समय भी रणबीर ने मीडिया का पीछा करने पर नाराजगी जताई थी. निकिता के मुताबिक, उन्होंने मीडिया वालों का कैमरा और बूम माइक तक ले लिया था और सवाल किया था कि आखिर लोग उनकी निजी जिंदगी के पीछे क्यों पड़े हैं.

फोन पर रणबीर ने दी थी गालियां

निकिता ने आगे बताया कि उन्होंने बाद में रणबीर को फोन किया तो अभिनेता ने कथित तौर पर उन्हें खूब गालियां दीं. इसके बाद रणबीर ने कहा कि अगले दिन किसी को भेजकर कैमरा ले लेना. निकिता के मुताबिक, बाद में उनका पूरा फुटेज डिलीट कर दिया गया.

अगले दिन रणबीर ने कथित तौर पर निकिता को फिर फोन किया और कहा कि अगर कैमरा चाहिए तो उनका पीछा करना छोड़ दें. इस पर निकिता ने जवाब दिया कि मीडिया का काम ही खबरों का पीछा करना है.

यह पूरा किस्सा उस दौर की याद दिलाता है जब रणबीर-कैटरीना की निजी जिंदगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबरों में शामिल थी और दोनों की एक झलक पाने के लिए पैपराजी और पत्रकार घंटों इंतजार किया करते थे. निकिता के पुराने अनुभवों से यह भी पता चलता है कि उस दौर में स्टार्स और मीडिया के बीच निजी जिंदगी को लेकर टकराव कितना बढ़ जाता था.

ये भी पढ़ें: पत्नी सामने थी, कार में सुजैन खान को किस कर रहे थे अर्जुन रामपाल, पत्रकार ने पॉडकास्ट में सुनाया सनसनीखेज किस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola