Game Changer Release Date: थिएटर्स में धमाल मचाने इस दिन आ रही राम चरण की ‘गेम चेंजर’, आज ही करें शेड्यूल फिक्स

Updated:
विज्ञापन
Game Changer Release Date: थिएटर्स में धमाल मचाने इस दिन आ रही राम चरण की ‘गेम चेंजर’, आज ही करें शेड्यूल फिक्स

Game Changer Release Date: राम चरण और कियारा आडवाणी की मस्टीवेटेड फिल्म गेम चेंजर की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है. फिल्म में अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा लीड अहम भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन

Game Changer Release Date: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग साउथ इंडियन फिल्म ‘गेम चेंजर’ अनाउंसमेंट के बाद से ही जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है. इस फिल्म से लंबे समय के बाद राम चरण बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. आखरी बार एक्टर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में नजर आए थे. ऐसे में रामचरण के फैंस एक्टर को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. लेकिन उसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की वजह से अब ये अगले साल संक्रांति पर रिलीज होगी.

कब रिलीज होगी गेम चेंजर?

राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ पहले 20 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. हाल ही में फिल्म के मार्क्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर फिल्म की पोस्टर शेयर करते हुए गेम चेंजर की नई रिलीज डेट की जानकारी साझा की है. जिसके मुताबिक ग्लोबल स्टार राम चरण की पैन इंडिया फिल्म गेम चेंजर संक्रांति 2025 पर रिलीज होगी. पोस्टर के नीचे कैप्शन लिखा है, “इस दशहरा गेम वाकई बदलेगा! गेम चेंजर अपनी मच अवेटेड अपडेट रिवील कर रहा है. मास एंटरटेनर के लिए थिएटर्स में 10 जनवरी को तैयार हो जाएं.”

Also Read: Salman Khan: बेबी जॉन ही नहीं इन फिल्मों में भी कैमियो करेंगे सलमान खान, तीसरी वाली थिएटर्स में मचाएगी धमाल

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

गेम चेंजर फिल्म के बारे में

राम चरण की गेम चेंजर एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है. फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा लीड अहम भूमिकाओं में हैं. गेम चेंजर 10 जनवरी को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने इस फिल्म का ओटीटी राइट्स 105 करोड़ रुपए में खरीदा है. यानी कि फिल्म जब भी ओटीटी पर दस्तक देगी तो अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola