ePaper

Game Changer Box Office Day 3: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से कोई नहीं रोक सकता गेम चेंजर को, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Updated at : 13 Jan 2025 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
Game Changer Box Office Collection Day 13

Game Changer Box Office Collection Day 13

Game Changer Box Office Collection Day 3: 10 राम चरण, कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर ने रविवार को भारत में कोई खास कमाई नहीं की. फिर भी मूवी 100 करोड़ के क्लब में जल्द ही एंट्री ले लेगी. आपको फिल्म की टोटल कमाई के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Game Changer Box Office Collection Day 3: 10 जनवरी को राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसे एस शंकर की ओर से निर्देशित किया गया है. फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसमें एस जे सूर्या, नास्सर, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं. फिल्म के हिंदी वर्जन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आइए आपको बताते हैं तीन दिनों में मूवी ने कितनी कमाई की.

गेम चेंजर ने तीसरे दिन की कितनी कमाई

फिल्म गेम चेंजर से मेकर्स को जैसी उम्मीद थी, वैसी मूवी बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पाई. शनिवार को फिल्म की कमाई में 57.84 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि संडे को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह गिरावट 21.30 प्रतिशत और बढ़ गई. ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के के अनुसार, अपने रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. टोटल कमाई अबतक मूवी ने 89.6 करोड़ रुपए हो गई है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जल्द ही एंट्री ले लेगी. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट है.

गेम चेंजर का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 51 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 21.6 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 17 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन- 89.6 करोड़ रुपए

गेम चेंजर में राम चरण ने निभाया ट्रिपल रोल

फिल्म गेम चेंजर में राम चरण ट्रिपल रोल में दिखे हैं. एक्टर ने राम नंदन आईएएस, अपने पिता अपन्ना और उनके छोटे भाई एच. चरण आईपीएस का किरदार निभाया है. राम नंदन अपने पिता का सपना पूरा करना चाहता है. सूर्या ने विलेन का रोल प्ले किया है, जो एक भ्रष्ट नेता है. कियारा आडवाणी ने राम चरण की पत्नी का रोल निभाया है. उनके किरदार का नाम दीपिका है.

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Game Changer First Review: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण की फिल्म का दिया पहला रिव्यू, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola