Game Changer First Review: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण की फिल्म का दिया पहला रिव्यू, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

Updated:
विज्ञापन
Sukumar gives Game Changer First Review

Sukumar gives Game Changer First Review

Game Changer First Review: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के रिलीज होने में सिर्फ तीन हफ्ते रह गए है. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसे पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने दिया है.

विज्ञापन

Game Changer First Review: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर अगले साल 2025 में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ तीन हफ्ते ही बचे हुए है. हाल ही में फिल्म का गाना डोप रिलीज किया गया था. इस फिल्म के साथ एक्टर छह साल के बाद सोलो हीरो के रूप में बड़े स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है और इसे पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने दिया गेम चेंजर फिल्म का पहला रिव्यू

पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने गेम चेंजर फिल्म राम चरण के पिता चिरंजीवी के साथ देखा. उन्होंने एक इवेंट में कहा, मैं आपका एक सीक्रेट बताता हूं. मैंने ये फिल्म चिरंजीवी सर के साथ देखा. इसलिए मैं फिल्म का पहला रिव्यू देना चाहता हूं. पहला हाफ बहुत शानदार है. इंटरवल के बाद ब्लॉकबस्टर. मेरा यकीन करें. सेकेंड हाफ, फ्लैशबैक एपिसोड ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए. ये जबरदस्त है. मैंने इसका उतना ही आनंद लिया जितना शंकर की जेंटलमैन और भारतीयुडु (इंडियन) का.

सुकुमार ने कहा- राम चरण फिर से मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

सुकुमार ने कहा, ”मुझे यकीन है कि राम चरण को रंगस्थलम के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलेगा, और दूसरों को भी. जिस तरह से उसने क्लाइमेक्स में भावनाओं को दिखाया, उससे मुझे फिर से वही एहसास हुआ. उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया और इसके लिए उन्हें निश्चित तौर पर नेशनल अवॉर्ड मिलेगा.”

फिल्म गेम चेंजर में राम चरण किस किरदार में आएंगे नजर

फिल्म गेम चेंजर में राम चरण एक आईएएस अधिकारी के किरदार में दिखेंगे. इसमें कियारा आडवाणी उनके अपोजिट नजर आएंगे. राम और कियारा के अलावा मूवी में जयराम, एसजे सूर्या, अंजलि और सुनील में दिखेंगे. फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज की स्क्रिप्ट पर ये मूवी बनी है.

Also Read- Game Changer Advance Booking: राम चरण की फिल्म का एडवांस बुकिंग में बुरा हाल, जानें अब तक बिके कितने टिकट्स

Also Read- Game Changer: क्या राम चरण की पॉलिटिकल ड्रामा ‘गेम चेंजर’ का होगा सीक्वल? एक्टर श्रीकांत ने शेयर किया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola