Gadar: सनी देओल से पहले इन एक्टर्स को ऑफर हो चुकी है फिल्म 'गदर', इस वजह से डर गए थे सभी

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Mar 2023 4:55 PM

विज्ञापन

Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर साल 2001 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. इसके डायलॉग हो या फिर गाने आज तक दर्शक सुनना और देखना चाहते हैं. जल्द ही इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है. लेकिन क्या आपको पता है कि सनी से पहले गदर इन एक्टर्स को ऑफर किया गया था.

विज्ञापन

Gadar: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर एक प्रेम कथा साल 2001 की ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक थी. इस फिल्म के डायलॉग और गानों ने सभी दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी. अब जल्द ही गदर 2 रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को अनिल शर्मा ही फिल्म डायरेक्ट करेंगे. इस बार तारा सिंह सकीना को लेकर नहीं बल्कि जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. फिल्म से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सनी पाजी से पहले गदर फिल्म इन एक्टर्स को ऑफर हो चुकी है, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था.

इस एक्टर को ऑफर हुई थी गदर

सनी देओल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गदर के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. मानो या न मानो लेकिन यह सच है. गदर: एक प्रेम कथा के फिल्म निर्माता अनिल शर्मा स्पष्ट रूप से गोविंदा को तारा सिंह के रोल के लिए चुना था. लेकिन गदर की कहानी सुनकर गोविंदा डर गए थे. ये बात फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद बताई थी. अनिल शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को बताया था, गोविंदा को गदर के लिए कभी साइन नहीं किया गया था. मैं उन्हें महाराजा में निर्देशित कर रहा था. यह तब था जब मैंने गोविंदा को गदर- एक प्रेम कथा की कहानी सुनाई थी. तो ऐसा नहीं था कि मैने उनको कास्ट किया था बल्कि वो तो तो गदर की कहानी सुन के डर गए थे.

फिल्म की कहानी

गदर 2 या गदर: द कथा कंटीन्यूज़ अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है. पीरियड एक्शन ड्रामा 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि मनीष वाधवा विलेन के रोल में होंगे. वो अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे. फिल्म कथित तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई है और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जायेगा. फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी.

Also Read: Gadar 2 में इस बार तारा सिंह की ‘बहू’ के आगे फेल हो जाएगा सकीना का ग्लैमर, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola