Gadar 2: सनी देओल ने तारा सिंह बनने के लिए ली मोटी रकम, सकीना के हाथ लगे इतने करोड़, फीस सुन हो जाएंगे दंग
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2023 12:54 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 इसी साल रिलीज होगी. पिछले महीने ही अनिल शर्मा ने फैंस को मूवी की रिलीज डेट बताई है. आज आपको बताते है कि फिल्म में काम करने के लिए सनी देओल और अन्य स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है.
Gadar 2 Cast Fees: ‘गदर’ की जबरदस्त सफलता के 22 साल बाद अनिल शर्मा ‘गदर 2’ लेकर आ रहे है. ‘गदर 2’ में एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना साथ में दिखेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल फिर से नयी कहानी कहेंगे. फिल्म देखने के लिए आपको कुछ महीने और इंताजर करने होंगे क्योंकि ये 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. चलिए आज आपको बताते है ‘गदर 2’ के लिए सनी देओल और बाकी स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली.
‘गदर 2’ में इस बार सनी देओल फुल ऑन एक्शन करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी ने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है. मूवी में तारा सिंह का किरदार में नजर आएंगे.
अमीषा पटेल ने लिए इतने करोड़
तारा सिंह की सकीना यानी अमीषा पटेल ने ‘गदर 2’ के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए है. पहले पार्ट में उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था.
तारा सिंह और सकीना के बेटे ने ली इतनी फीस
गदर जब आई थी तो उसमें एक छोटा बच्चा था, जिसने तारा सिंह और सकीना के बेटे के रोल निभाया था. अब ये बच्चा यानी उत्कर्ष शर्मा बड़ा हो गया है. गदर 2 में वो अहम रोल निभाता दिखेगा. मूवी के लिए उसने करीब एक करोड़ रुपये लिया है.
‘गदर 2’ इस बार लव सिन्हा की एंट्री हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 60 लाख रुपये लिए है. जबकि गौरव चोपड़ा ने फिल्म में काम करने के लिए 25 लाख रुपये बतौर फीस ली है.
एक्ट्रेस सिमरत कौर ‘गदर 2’ में नजर आएगी. फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने 80 लाख रुपये लिए है. वहीं, एक्टर मनीष वाधव को 60 लाख रुपये मिले है.
Also Read: Gadar 2 में नहीं चलेगा इन 4 एक्टर्स का जादू, अमरीश पुरी की जगह सनी देओल के लिए
मुश्किल खड़ा करेगा ये विलेन
कुछ दिन पहले गदर 2 का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सनी देओल को उनकी को-स्टार सिमरत कौर के साथ एक सीमेंट के खंभे से बंधे देखा जा सकता है. दोनों सैनिकों के एक समूह से घिरे नजर आ रहे हैं जिन्होंने उनकी ओर बंदूक तानी हुई है. सनी देओल को गुस्सा आता है तो वह पोल को आधा तोड़कर खुद को छुड़ा लेता है. मौजूद सैनिक हैरान नजर आ रहे हैं.
Gadar 2 Shooting Wraped #short #viralshorts #gadar2 pic.twitter.com/ym4xu41YsG
— golu meena (@golumee48710705) January 28, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










