Gadar 2 में नहीं चलेगा इन 4 एक्टर्स का जादू, अमरीश पुरी की जगह सनी देओल के लिए मुश्किल खड़ा करेगा ये विलेन
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Feb 2023 6:30 AM
'गदर 2' पूरे 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गदर 2 में इस बार काफी कुछ नया दर्शकों को देखने मिलेगा. लेकिन आप 3 चेहरों को यकीनन मिस करने वाले है. अमरीश पुरी की कमी सबसे ज्यादा फैंस को खलने वाली है.
Gadar 2: मेरा हिन्दुस्तान जिन्दाबाद था, जिन्दाबाद है और जिन्दाबाद रहेगा…’ गदर का ये तगड़ा डायलॉग याद होगा आपको. एक बार फिर से सनी देओल (Sunny Deol) ‘गदर 2’ को लेकर आ रहे है. अमीषा पटेल के साथ उनकी जोड़ी को फिर से देखने के लिए तैयार हो जाइए. इसी साल फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी का सबको इंतजार है. लेकिन इस बार चार चेहरे मूवी में नहीं दिखेंगे.
‘गदर 2’ पूरे 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गदर 2 में इस बार काफी कुछ नया दर्शकों को देखने मिलेगा. लेकिन आप 3 चेहरों को यकीनन मिस करने वाले है. सबसे पहले बात करते है अमरीश पुरी की. एक्टर ने मूवी में सकीना के पिता अशरफ अली का किरदार निभाया था. 12 जनवरी साल 2005 को एक्टर का निधन हो गया और इस वजह से वे इसमें नजर नहीं आएंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म में उनकी जगह मनीष वाधवा विलेन के रोल में दिखेंगे.
‘गदर’ में तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाने वाले विवेक शौक भी फिल्म में नहीं दिखेंगे. विवेक अब इस दुनिया में नहीं है. उनका निधन साल 2011 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. वहीं, फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी को भी आप मूवी में मिस करेंगे. उनका निधन पिछले साल ही हुआ है. इसके अलावा ओम पुरी जिन्होंने फिल्म में नैरेशन दिया था, अब वो भी हमारे बीच नहीं है. उनका निधन साल 2017 में हुआ था.
Also Read: Gadar 2: जब सनी देओल ने जताई थी पाकिस्तान जाने की इच्छा, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
गदर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है. गदर 2 की शूटिंग लोकेशंस की बात करें तो फिल्म की शूटिंग 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में की गई है. फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में 2 लोकेशंस पर की गई है. फिल्म के कुछ सीन मध्य प्रदेश के मांडू शहर के पास आर्मी कैंप में शूट किए गए हैं.
Also Read: Gadar 2: जब सनी देओल को सबके सामने इस एक्ट्रेस ने कर लिया था KISS, तारा सिंह ने ऐसे किया था रिएक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










