Gadar 2: जब सनी देओल को सबके सामने इस एक्ट्रेस ने कर लिया था KISS, तारा सिंह ने ऐसे किया था रिएक्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Feb 2023 12:09 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है. फिल्म में एक बार फिर से तारा सिंह दमदार अंदाज में दिखेंगे. सनी कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके है. लेकिन क्या आप जानते है एक बार एक एक्ट्रेस ने उन्हें सबके सामने किस कर लिया था.

विज्ञापन

सनी देओल गदर: एक प्रेम कथा के सीक्वल गदर 2 में नजर आएंगे. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 2001 की हिंदी पीरियड ड्रामा में सनी के साथ अमीषा पटेल थी. गदर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी. उन्होंने फिल्म में तारा सिंह का रोल और अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया था. उन्होंने अमीषा के अलावा क एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है. उनकी जोड़ी प्रीति जिंटा के साथ लोगों को काफी पसन्द आती है. एक बार एक्ट्रेस ने उन्हें मीडिया के सामने किस कर लिया था.

सनी देओल को इस एक्ट्रेस ने किया था किस

प्रीति जिंटा और सनी देओल एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है. साल 2018 में फिल्म भैयाजी सुपरहिट के प्रमोशन के लिए सनी और प्रीति एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में शामिल हुए थे. इस दौरान जब एक्टर मीडिया से बात कर रहे थे तब एक्ट्रेस ने उन्हें गालों पर किस कर लिया था. ऐसा करने से एक्टर मुस्कुराने लगे थे. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो उनके फेवरेट को-स्टार है और वो उनके परिवार से भी काफी क्लोज है.

सनी और प्रीति जिंटा इस फिल्म में आ चुके है नजर

भैयाजी सुपरहिट में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और अमीषा पटेल भी थे. फिल्म में सनी कथित तौर पर एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आए थे, जो एक एक्टर बनना चाहते थे. सनी और प्रीति साथ में पहले भी काम कर चुके है. उन्होंने साल 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में एक साथ काम किया था.

Also Read: अजय देवगन को लगता है इस चीज से बेहद डर! एक हादसे ने यूं बदला था दृश्यम एक्टर की जिंदगी, जानिए पूरा किस्सा
गदर 2 में नजर नहीं आएंगे ये एक्टर 

अमरीश पुरी को भी गदर: एक प्रेम कथा में सनी और अमीषा पटेल के साथ देखा गया था, लेकिन इस बार गदर 2 में वो नजर नहीं आएंगे. 2001 की रिलीज़ उस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. 22 साल बाद इसका सीक्वल आता है. सनी को आखिरी बार चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में देखा गया था, जो 23 सितंबर को रिलीज हुई थी.

Also Read: Gadar 2 में नहीं चलेगा इन 4 एक्टर्स का जादू, अमरीश पुरी की जगह सनी देओल के लिए मुश्किल खड़ा करेगा ये विलेन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola