अजय देवगन को लगता है इस चीज से बेहद डर! एक हादसे ने यूं बदला था दृश्यम एक्टर की जिंदगी, जानिए पूरा किस्सा
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Feb 2023 6:21 AM
बॉलीवुड के सिंघम एक्टर अजय देवगन फिल्मों में काफी दमदार किरदार में नजर आते है. लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि एक्टर को एक चीज से काफी डर लगता है. चलिए आपको बताते है वो कौन सी चीज है और उन्हें उससे डर क्यों लगता है.
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला का टीजर जारी हो चुका है. टीजर ने दर्शकों को ट्रेलर के लिए बेकरार कर दिया है. मूवी में एक बार फिर से अजय और तब्बू की जोड़ी दिखेगी. महाशविरात्रि पर एक्टर ने फिल्म की कुछ नयी फोटोज फैंस के साथ शेयर किया था. दमदार और बेखौफ किरदार निभाने वाले अजय के फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि उन्हें लिफ्ट में जाने से डर लगता है.
अजय देवगन ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में खुलासा किया था कि वो लिफ्ट लेने के बजाय सीढ़ियां चढ़ना क्यों पसंद करते है. एक्टर ने खुलासा किया था कि एक बार कैसे लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे बेसमेंट में गिर चली गई थी. दरवाजे नहीं खुलने के कारण वह डेढ़ घंटे से अधिक समय तक उसमें फंसे रहे थे. दृश्यम एक्टर ने बताया था कि जिसके बाद से ही उन्हें लिफ्ट में क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस होता है. उसके बाद से ही मैंने लिफ्ट लेना बंद कर दिया है और मैं सिर्फ सीढ़ियां ही चढ़ता हूं.
https://www.instagram.com/p/CooQq4Pogbc/
वहीं, वैलेंटाइन डे पर अजय देवगन ने अपने प्यार की तसवीर पोस्ट की थी. अपनी एक तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा था, मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार (लाल दिल वाला इमोजी) था या नहीं. लेकिन रास्ते में कहीं, कैमरा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया. इस वैलेंटाइन डे को इसी को डेडीकेट कर रहा हूं. कुछ ऐसा जो मुझे उत्साहित करने में कभी विफल नहीं होता. धन्यवाद.
भोला कब होगी रिलीज?
अजय देवगन की वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म भोला फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर लोकेश कनगराज की कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. अजय के अलावा, आगामी फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 30 मार्च को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










