Ajay Devgn: पहली मुलाकात के बाद काजोल से दोबारा नहीं मिलना चाहते थे अजय देवगन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Feb 2023 2:13 PM

विज्ञापन

अजय देवगन और काजोल सबसे पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे. एक इंटरव्यू के दौरान, अजय ने स्वीकार किया था कि यह उनके लिए पहली नजर का प्यार नहीं था. काजोल उनको पसंद नहीं आई थी और वो उनसे दोबारा मिलना नहीं चाहते थे.

विज्ञापन

अजय देवगन ने अपने करियर के दौरान बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी है. पिछले साल ही अजय की फिल्म दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया. फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. एक्टर ने काजोल से साल 1999 में शादी किया था. लेकिन क्या आप जानते है पहली बार जब अजय उनसे मिले थे तो वो उन्हें बिल्कुल पसन्द नहीं आई थी.

अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात

अजय देवगन और काजोल सबसे पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे. एक इंटरव्यू के दौरान, अजय ने स्वीकार किया था कि यह उनके लिए पहली नजर का प्यार नहीं था. काजोल उनको पसंद नहीं आई थी और वो उनसे दोबारा मिलना नहीं चाहते थे. एक्टर ने कहा था, हलचल की शूटिंग शुरू करने से पहले मैं एक बार काजोल से मिला था. ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके बाद उनसे मिलने के लिए बहुत उत्सुक नहीं था.

https://www.instagram.com/p/CDfr81qJaIB/
जब आप उनसे पहली बार मिलते…

अजय देवगन ने बताया था, जब आप उनसे पहली बार मिलते हैं, तो वह एक तेजतर्रार, घमंडी और बहुत बातूनी व्यक्ति के रूप में सामने आती है. इसके अलावा हम व्यक्तित्व के मामले में एक-दूसरे से बहुत अलग थे. लेकिन मुझे लगता है कि जो होना होता है, वह हो जाता है. उन्होंने कहा था, काजोल और मैं निश्चित रूप से एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन हर कोई अलग है.

Also Read: Ajay Devgn: अजय देवगन के इस हमशक्ल को देख चौंक जाएंगे आप, हूबहू शक्ल देख खा जाएंगे धोखा! VIDEO
हमने बातें करना शुरू किया…

अजय देवगन ने कहा था, मुझे नहीं पता कि मुझे उनकी ओर क्या आकर्षित करता है. हम दोनों ही नहीं जानते कि वो क्या था. हमने बातें करना शुरू किया, फिर हम दोस्त बने और आखिरकार हमने शादी करने का फैसला किया. हमने एक-दूसरे को प्रपोज भी नहीं किया. यह स्वाभाविक रूप से हुआ. बता दें कि कपल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे है. दोनों के दो बच्चे है- न्यासा और युग.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola