Filmfare OTT Awards 2024 Winners List: दिलजीत- करीना को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Filmfare OTT Awards 2024 winners list

Filmfare OTT Awards 2024 Winners List: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 में करीना कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि दिलजीत दोसांझ को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला. पूरी लिस्ट देखिए.

विज्ञापन

Filmfare OTT Awards 2024 winners list: 1 दिसंबर 2024 को मुंबई में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 का 5वां एडीशन का आयोजन किया गया. इस अवॉर्ड सेरेमनी की कई तसवीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. बेस्ट सीरीज का पुरस्कार द रेलवे मेन को मिला, जबकि गन्स एंड गुलाब्स को बेस्ट सीरीज, क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला. मनीषा कोइराला ने हीरमंडी: द डायमंड बाजार में अपनी भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस सीरीज का अवॉर्ड जीता. आपको पूरी विनर्स की लिस्ट बताते हैं.

फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार विनर्स की लिस्ट-

  • बेस्ट फिल्म, वेब ओरिजिनल- अमर सिंह चमकीला
  • बेस्ट फिल्म, क्रिटिक्स- सुजॉय घोष (जाने जान)
  • बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (मेल): दिलजीत दोसांझ (अमर सिंह चमकीला)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (पुरुष): जयदीप अहलावत (महाराज)
  • बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (फीमेल): करीना कपूर खान (जाने जान)
  • बेस्ट एक्टर (मेल), क्रिटिक्स- फिल्म: जयदीप अहलावत (जाने जान)
  • बेस्ट एक्टर (फीमेल), क्रिटिक्स- फिल्म: अनन्या पांडे
  • बेस्ट निर्देशक, क्रिटिक्स: मुंबई डायरीज सीजन 2 (निखिल आडवाणी)
  • बेस्ट सीरीज- द रेलवे मेन
  • बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक्स – समीर सक्सेना और अमित गोलानी
  • बेस्ट सीरीज, समीक्षक- गन्स एंड गुलाब्स
  • बेस्ट निर्देशक, क्रिटिक्स- मुंबई डायरीज सीजन 2 (निखिल आडवाणी)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल)- ड्रामा: गगन देव रियार (स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल)- ड्रामा: मनीषा कोइराला (हीरामंडी: द डायमंड बाजार)
  • बेस्ट ओरिजनल स्टोरी सीरीज- बिस्वपति साकार (काला पानी)
  • बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, सीरीज- राज निदिमोरु, कृष्णा डीके और सुमन कुमार (गन्स एंड गुलाब्स)
  • बेस्ट डायलॉग, सीरीज- सुमित अरोड़ा (गन्स एंड गुलाब्स)
  • बेस्ट कॉमेडी (सीरीज/स्पेशल): मामला लीगल है
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल), क्रिटिक्स- ड्रामा: केके मेनन (बंबई मेरी जान)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, सीरीज (मेल): ड्रामा: आर माधवन (द रेलवे मेन)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल), क्रिटिक्स: ड्रामा: हुमा कुरैशी (महारानी S03)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, सीरीज (महिला): ड्रामा: मोना सिंह (मेड इन हेवन सीजन 2)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल): कॉमेडी: राजकुमार राव (गन्स एंड गुलाब्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, सीरीज (मेल): कॉमेडी: फैसल मलिक (पंचायत सीजन 3)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल): कॉमेडी: गीतांजलि कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 4)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, सीरीज (फीमेल): कॉमेडी: निधि बिष्ट (मामला लीगल है)
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले, सीरीज- किरण यज्ञोपवीत, केदार पाटन कर और करण व्यास (स्कैम 2003 – द तेलगी स्टोरी)
  • बेस्ट एडीटिंग, सीरीज- यशा जयदेव रामचंदानी (द रेलवे मेन)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, सीरीज- सुदीप चटर्जी (आईएससी), महेश लिमये (आईएससी), ह्यूनस्टांग मोहपात्रा और रागुल हेरियन धारुमन (हीरामंडी: द डायमंड बाजार)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, सीरीज- रिम्पल, हरप्रीत नरूला और चंद्रकांत सोनावणे (हीरामंडी: द डायमंड बाजार)
  • बेस्ट ओरिजनल साउंडट्रैक, सीरीज- संजय लीला भंसाली, राजा हसन और शर्मिष्ठा चटर्जी (हीरामंडी: द डायमंड बाजार)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक, सीरीज- सैम साल्टर (द रेलवे मेन)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन (सीरीज)- संजय मौर्य और ऑलविन रेगो (काला पानी)
  • बेस्ट वीएफएक्स (सीरीज)- फिल्मगेट एबी और हाइव स्टूडियोज (द रेलवे मेन)
  • बेस्ट (नॉन-फिक्शन) ओरिजिनल (सीरीज/स्पेशल)- द हंट फॉर वीरप्पन
  • बेस्ट डायरेक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म- इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)

Also Read- The Buckingham Murders के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने पर हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब मैं ब्रेक…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola