ईशा देओल-भरत तख्तानी का क्यों हो रहा है तलाक, धर्मेंद्र के दामाद का चल रहा है कहीं और अफेयर!
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Feb 2024 10:39 AM
धूम अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने की घोषणा की. ईशा और भरत की शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं. पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें चल रही हैं.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने बी-टाउन में कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि अपनी मां की तरह वह ब्लॉकबस्टर हिट नहीं दे पाई. जिसके बाद उन्होंने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी संग शादी रचा ली. कपल अक्सर एक दूसरे संग रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं. हालांकि बीते कुछ दिनों से इनकी मैरिज लाइफ कुछ खास नहीं चल रही थी और आज आखिरकार अभिनेत्री ने पति भरत संग तलाक की खबरों को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया. इनके फैंस इस न्यूज से काफी दुखी हो गए थे. बता दें कि ईशा की दो बेटियां हैं.
ईशा देओल और भरत तख्तानी का होने जा रहा है तलाक
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है. उन्होंने साझा किया, “हमने आपसी और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है. हमारे जीवन में इस बदलाव की वजह से हमारी बेटियों पर इसका असर नहीं पड़ने देंगे. हमलोगों के लिए हमारे बच्चे सबसे ऊपर हैं. आपलोग इस समय हमें पर्सनल स्पेस दें और हम इसका सम्मान करेंगे.” इधर रेडिट के एक पोस्ट को देखें तो कहा जा रहा है कि भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और उनकी कथित गर्लफ्रेंड बैंगलुरु में रहती है.
https://www.instagram.com/p/C2rIoGdN5FL/?hl=en&img_index=1
भरत नहीं देना चाहते हैं तलाक
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति भरत तख्तानी की सभी तस्वीरें हटा दी हैं. हालांकि, ऐसा लगता है कि भरत तख्तानी अभी तैयार नहीं हैं, या यूं कहें कि वह ईशा देओल से आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अभी तक फेसबुक पर ईशा के साथ ही फोटोज लगा रखी है. जिसके बाद फैंस ये क्यास लगा रहे हैं कि कपल शायद अपनी मैरिज को एक मौका देंगे. एक यूजर ने लिखा, ”ईशा आप ऐसा न करें… अपनी शादी को बचा लें, क्योंकि साथ में काफी क्यूट लगते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”11 साल बाद शादी टूट रही है… आप जल्दी ही ठीक हो जाओगी.. ज्यादा परेशान न हों.”
https://www.instagram.com/p/C18fBTMIdYE/?hl=en
Also Read: Gadar 2 की रिलीज ने भाई-बहनों को लाया एक साथ, हेमा मालिनी की बेटी ईशा संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट करेंगे सनी देओल
ईशा देओल और भरत तख्तानी के रिश्ते के बारे में
भरत और ईशा दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे, और एक इंटर-स्कूल प्रतियोगिता के दौरान उनकी मुलाकात हुई. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा था, ”मैं जमनाबाई नरसी स्कूल में थी और भरत बांद्रा में लर्नर्स एकेडमी में पढ़ रहा था. हम कैस्केड नामक इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में मिले थे, जिसकी मेजबानी मेरे स्कूल ने की थी.”
https://www.instagram.com/p/C1bBXn-r3MO/?hl=en
कैसे शुरू हुई उनकी लवस्टोरी
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने टिशू के एक टुकड़े पर अपना फोन नंबर लिखा और उसे दे दिया. यह याद करते हुए कि उस समय उनके पास ब्रेसिज कैसे हुआ करते थे, ईशा ने कहा कि वह सच में उनके साथ काफी प्यारे लगते थे. उन्होंने कहा कि उस समय बात करना काफी मुश्किल था और उस समय यह मासूमियत थी. हेमा मालिनी की बेटी ने इसे खूबसूरत बताते हुए साझा किया कि कॉलेज के दौरान वे संपर्क में रहे और जब वह 18 साल की हुईं, तो उनका प्रोफेशनल करियर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया और तभी उनका रिश्ता टूट गया. ईशा और भरत 10 साल बाद दोबारा मिले और उनके बीच फिर से रोमांस शुरू हो गया. दोनों ने 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक सादे पारंपरिक समारोह में शादी कर ली थी. उनकी दो बेटियां हुईं, राध्या और मिराया.
ईशा देओल ने इन फिल्मों में किया है काम
ईशा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं. भरत के साथ उनके अलग होने की अफवाहें तब उड़ीं, जब उन्हें 2 नवंबर, 2023 को हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन समारोह में नहीं देखा गया. ईशा ने विनय शुक्ला की 2002 की रोमांटिक थ्रिलर ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होंने ‘एलओसी: कारगिल’ (2003), ‘युवा’ (2004), ‘धूम’ (2004), ‘दस’ (2005) और ‘नो एंट्री’ (2005) जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया.
अजय देवगन संग काम कर चुकी हैं ईशा देओल
उन्होंने 2012 में रोडीज X2 पर एक गैंग लीडर के रूप में भी काम किया और 2022 में डिज्नी + हॉटस्टार पर ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के साथ स्ट्रीमिंग की शुरुआत की, इसके बाद पिछले साल अमेज़ॅन मिनी टीवी पर हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में भी दिखाई दी. पिछले साल पूरे देओल परिवार के लिए यादगार था क्योंकि ईशा ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘एक दुआ के लिए’ गैर-फीचर फिल्म कैटेगरी में विशेष उल्लेख के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था.
Also Read: Fighter OTT Release Date: ऋतिक रोशन की फाइटर इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट-टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










