ePaper

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: पहले दिन टाइगर 3 पर होगी नोटों की बरसात,दिवाली पर जानें कितनी होगी कमाई!

Updated at : 13 Nov 2023 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
Tiger 3 Box Office Collection Day 1: पहले दिन टाइगर 3 पर होगी नोटों की बरसात,दिवाली पर जानें कितनी होगी कमाई!

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स सलमान खान अभिनीत एक और 'धमाका' करने दिवाली पर आ रहा है. सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 आज 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब है. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी कितनी कमाई करेगी.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 आज दिवाली पर रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी.

undefined

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में इस पर एक रिपोर्ट शेयर की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि टाइगर 3 ने पीवीआर/आईएनओएक्स में 89,000 टिकट और सिनेपोलिस में 18,000 टिकट बेचे.

undefined

फिल्म टाइगर 3 को लेकर कहा जा रहा है कि ये दिवाली पर सुपरहिट होगी. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने एक्स पर लिखा, “टाइगर 3’ पहले दिन 40 करोड़ या फिर उससे ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दिन कमाई का ये आंकड़ा बहुत बड़ा है.

undefined

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी दर्शकों से टाइगर 3 की कहानी में किसी भी स्पॉइलर का खुलासा ना करने का आग्रह किया है. सलमान ने लिखा, “हमने #टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो हम अपने स्पॉयलर को बचाने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं. स्पॉइलर फिल्म देखने के अनुभव को बर्बाद कर सकते हैं. हमें आप पर भरोसा है कि आप वही करेंगे जो सही है. हमें उम्मीद है कि #टाइगर3 हमारी ओर से आपके लिए बेहतरीन दिवाली उपहार है!!’

undefined

इमरान ने संदेश लिखा “टाइगर 3 जैसी फिल्म में अनगिनत रहस्य हैं और हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं! कृपया किसी भी प्रकार की स्पॉइलर का खुलासा न करें क्योंकि इससे सिनेमाघरों में फिल्म देखने का अनुभव बाधित होगा.

undefined

कैटरीना ने भी लिखा, “#टाइगर 3 में कथानक में ट्विस्ट और टर्न्स फिल्म के फिल्म देखने के अनुभव को बढ़ाता है! इस प्रकार, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कोई भी स्पॉइलर उजागर न करें.”

undefined

सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इसमें इमारश हाशमी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, कुमुद मिश्रा है. फिल्म में इमरान विलेन के रोल में दिखेंगे.

undefined

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो रोल में दिखेंगे. एक बार फिर से पठान और टाइगर साथ-साथ दिखेंगे.

undefined

टाइगर 3 पर सबकी नजर है. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि जवान का रिकॉर्ड टाइगर 3 तोड़ देगी.

undefined

पिछली बार सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पांस नहीं मिला. वहीं, इन दिनों वो बिग बॉस 17 को होस्ट कर रहे हैं.

Also Read: Tiger 3 Advance Booking: पहले ही दिन सलमान खान की टाइगर 3 कमा सकती है 100 करोड़! बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola