Emergency Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कंगना रनौत की फिल्म का बुरा हाल, धीमी गति में कमाए महज इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Jan 2025 6:19 PM

विज्ञापन

Emergency Box Office Day 4

Emergency Box Office Day 1: कंगना रनौत की इमरजेंसी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर इसने धीमी शुरुआत की.

विज्ञापन

Emergency Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के निर्देशन में बनी ‘इमरजेंसी’ काफी देरी के बाद आखिरकार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फैंस और क्रिटिक्स ने मूवी को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. फिल्म 1975 से 1977 के दौरान पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लिए गए फैसलों पर केंद्रित है. ऐतिहासिक ड्रामा का निर्देशन और सह-निर्माता खुद कंगना ने किया है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने करोड़ की कमाई की है.

कंगना रनौत की इमरजेंसी ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

कंगना रनौत की फिल्म का ओपनिंग डे पर बुरा हाल हो गया है. sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने 2.35 करोड़ की कमाई की है. शुक्रवार यानी 17 जनवरी 2025 को इमरजेंसी में कुल मिलाकर 19.26 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी. मॉर्निंग शोज में महज 5.98 प्रतिशत और दोपहर के शोज में 13.95 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.

इमरजेंसी का रिव्यू

इमरजेंसी का रिव्यू करते हुए एक्स पर नेटिजन्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ”इमरजेंसी मूवी रिव्यू रेटिंग – 2.5/5 फिल्म अच्छी है, लेकिन क्लासिक्स के लिए थोड़ा एंटरटेनमेंट कम है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “#रिव्यू: रेटिंग: 2/5 #कंगना रनौत ने एक अभिनेता के रूप में अपनी आवाज के मॉड्यूलेशन और कैरेक्टर नें बेहतरीन काम किया है. हालांकि एक निर्देशक के रूप में वह औसत थी. सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर हो या म्यूजिक सब अच्छा था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”रिव्यू 4.5/5 स्टार. काफी समय बाद एक अच्छी बायोपिक देखी. फिल्म पूरी तरह से इंदिरा गांधी को सम्मान देती है. इसमें उनके बलिदान और गलतियों को दर्शाया गया है और उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में चित्रित किया है.”

यह भी पढ़ें- Emergency movie:इमरजेंसी फिल्म के इस एक्टर के मुरीद हैं मनोज बाजपेयी भी.. बिहार से है खास कनेक्शन

यह भी पढ़ें- emergency movie review :कमजोर पटकथा और निर्देशन ने कंगना के दमदार अभिनय को भी बनाया कमजोर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola