राखी सांवत से डोडी खान ने शादी करने से किया इनकार, एक्ट्रेस का रोकर हुआ बुरा हाल, एक्टर बोले- पाकिस्तान में उनके…

Updated:
विज्ञापन

Dodi Khan Denies marrying Rakhi Sawant

राखी सावंत से शादी करने के लिए डोडी खान ने मना कर दिया है. डोडी ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह राखी के दोस्त है और हमेशा रहेंगे. उन्होंने कहा कि वह राखी से शादी नहीं कर रहे.

विज्ञापन

राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर लाइमलाइट में है. एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी एक्टर और पुलिस अधिकारी डोडी खान संग शादी करने की बात कही थी. हालांकि अब ये खबर आ रही है कि डोडी, राखी से शादी नहीं कर रहे हैं. डोडी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कह रहे हैं कि भले ही उन्होंने एक्ट्रेस को प्रप्रोज किया हो, लेकिन वह उनसे शादी नहीं कर रहे हैं.

राखी सांवत से डोडी खान ने शादी करने से किया इनकार

डोडी खान अपने वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, ”हैलो इंडिया और पाकिस्तान, मैं डोडी खान हूं. कुछ दिन पहले आपने सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो देखा था, जिसमें मैंने राखी सावंत को प्रप्रोज किया था. मैंन उन्हें प्रप्रोज किया था क्योंकि मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं. जब मैंन उन्हें जानना शुरू किया तब, मुझे लगा कि वह ऐसी इंसान है, जिसको भगवान से बहुत ज्यादा प्यार है. अपनी लाइफ में उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखा है. उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया. एक लड़का उनकी जिंदगी में आया और उसने उसके साथ क्या किया, ये सबको पता है. वह ट्रामा से बाहर आई है. उन्होंने इस्लाम कबूल किया, उमराह के लिए गई, अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया. मुझे ये बहुत पसंद आया और इसलिए मैंने उन्हें प्रप्रोज किया.” पोस्ट पर राखी ने दिल टूटने वाला और रोने वाला इमोजी बनाया.

डोडी खान पाकिस्तान में ढूंढेंगे राखी सांवत के लिए लड़का

डोडी खान ने बताया कि पाकिस्तान से होने की वजह से राखी सांवत से उनकी शादी कई लोगों को पसंद नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि भले ही वह राखी से शादी नहीं कर रहे, लेकिन वह उनके लिए पाकिस्तान में से कोई सूटेबल लाइफपार्टनर खोज कर लाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि राखी उनकी बहुत अच्छी दोस्त है और हमेशा रहेगी. गौरतलब है कि राखी ने रितेश और आदिल खान दुर्रानी से पहले शादी किया था. यह दोनों शादियां नहीं चली.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola