Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर तबाही बनी ‘धुरंधर’, ओपनिंग वीकेंड में रचा नया इतिहास, टूटे ‘सैयारा’, ‘कांतारा 1’ और ‘सिकंदर’ के रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Records

धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Records: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. फिल्म की कमाई जबरदस्त हो रही है और इसने तीन दिन में ही 103 करोड़ रुपये कमा लिए. ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Records: स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी. फिल्म देश ही नहीं दुनियाभर में धमाल मचा रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने बंपर कलेक्शन किया और ये स्पीड बरकरार है. सिर्फ तीन दिन में ही मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर साल 2025 में रिलीज हुए कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. आइए आपको उन मूवीज के नाम और उनकी कमाई बताते हैं.

ओपनिंग वीकेंड पर ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को दी मात

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीन दिनों में 103 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड पर मूवी ने धांसू कमाई की. इसने हाउसफुल 5 (91.83 करोड़), सिकंदर (86.44 करोड़), सैयारा (84.5 करोड़), कांतारा चैप्टर 1 (75 करोड़), रेड 2 (73.83 करोड़), स्काई फोर्स (73.2 करोड़) और सितारे जमीन पर (57.3 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया.

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने पर शहजाद अली ने क्या कहा?

सिंगर शहजाद अली ने फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ सॉन्ग ‘इश्क जलाकर’ में काम करने पर कहा, “‘धुरंधर’ सिर्फ मेरे लिए एक प्रोजेक्ट नहीं है, यह मुझे याद दिलाता है कि मैंने सबसे पहले म्यूजिक बनाना क्यों शुरू किया था. जब कोई कहानी आग की तरह जलती है, तो आप सिर्फ उसके लिए कंपोज नहीं करते, आप खुद को उसके हवाले कर देते हैं.” इसके आगे उन्होंने कहा, “और रणवीर सिंह के साथ काम करने से वह आग एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई. रणवीर किसी गाने में सिर्फ आते नहीं हैं; वह उसमें बस जाते हैं. वह एक तूफान, एक धड़कन और एक ऐसी अनप्रिडिक्टेबिलिटी लाते हैं जो आपको अपनी सबसे ऊंची फ्रीक्वेंसी तक पहुंचने पर मजबूर कर देती है. उनके साथ काम करना ऐसा लगा जैसे किसी जिंदा बिजली के बोल्ट के साथ एनर्जी का लेन-देन हो रहा हो.”

यह भी पढ़ेंDhurandhar Box Office Records: झटके में रणवीर सिंह ने पछाड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजय दत्त की 6th हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola