Dhurandhar Box Office Records: झटके में रणवीर सिंह ने पछाड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजय दत्त की 6th हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी

धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar Box Office Records: ‘धुरंधर’ एक एक्शन मूवी है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में मुख्य किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं. फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस दर्शकों से मिल रहे. इसने दो ही दिन में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.
Dhurandhar Box Office Records: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली. साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ‘धुरंधर’ ने एक झटके में तोड़ दिया. फिल्म ने अबतक 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. उम्मीद है कि रविवार का कलेक्शन भी शानदार होगा. जिस हिसाब से मूवी कमाई कर रही है, उसे देखते ही लग रहा कि ये 100 करोड़ के क्लब में बिना किसी दिक्कत के एंट्री ले लेगी. इसके सामने धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का बैंड बज गया.
‘धुरंधर’ ने दो दिन में कमा लिए 50 करोड़ रुपये
Sacnilk की रिपोरट के अनुसार, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर‘ ने शनिवार को 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 58 करोड़ रुपये हो गई है. अब देखना है कि रिलीज के पहले संडे को मूवी कितने करोड़ बटोर पाती है. जबकि दुनियाभर में पहले दिन मूवी ने 40 करोड़ का बिजनेस किया.
रणवीर सिंह ने तोड़ा अपनी ही इस फिल्म का रिकॉर्ड
संजय दत्त की फिल्म ‘धुरंधर’ उनके करियर की बेहतरीन मवीज में से एक बन गई. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ एक्टर की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई. संजय की बागी 4 (53.38 करोड़), डबल धमाल (44.1 करोड़), ऑल द बेस्ट (41.41 करोड़), शमशेरा (39.94 करोड़) ने कमाया था, जिसे अब ‘धुरंधर’ ने पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सर्कस के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘धुरंधर’ने पार कर लिया. सर्कस ने भारत में 35.80 करोड़ रुपये कमाया था और इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने काम किया था.
‘धुरंधर’ का डे वाइज कलेक्शन
- Dhurandhar Box Office Collection Day 1- 27 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
‘धुरंधर’ नेट कलेक्शन- 58 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










