Dharmendra Last Message Video: "कम्बख्त जान क्यों जाती है जाते हुए", निधन के बाद वायरल हुआ धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो मैसेज, फैंस हुए इमोशनल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Nov 2025 4:42 PM

विज्ञापन
Dharmendra Last Message Video
धर्मेंद्र लास्ट मैसेज वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम

Dharmendra Last Message Video: धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है. इस बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंदगी और मृत्यु पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Dharmendra Last Message Video: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. हालांकि परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी. उनके निधन के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस बेहद इमोशनल हो रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने क्या कुछ कहा था, आइए बताते हैं.

यहां देखें धर्मेंद्र का वायरल वीडियो-

“सब कुछ पा भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं”

8 जून को शेयर किए गए इस वीडियो में धर्मेंद्र हरे रंग का स्वेटर और काली पैंट पहने हुए जीवन और मृत्यु पर एक इमोशनल शायरी सुनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “सब कुछ पा कर भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं, कम्बख्त जान क्यों जाती है जाते हुए. पता नहीं कहां ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, साथ ले जाएंगे. ये इंसानी फितरत है कि इक्कठा करते रहे. अपना ख्याल रखें, अपनी जिंदगी का आनंद लें. सभी को प्यार.”

धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट

धर्मेंद्र का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 29 अक्टूबर 2025 को किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर शेयर किया था. यह फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की अनकही बहादुरी की कहानी दिखाती है. फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे. ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.

अब यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बन चुकी है.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन “भारतीय सिनेमा में एक युग के अंत” जैसा है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Last Wish: 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा अधूरी, कहा था- ये देखकर ही आंखें बंद करूंगा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola