Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक छोटे शहर, बलिया से आता हूं

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Jul 2025 5:23 PM

विज्ञापन

Aditya Kriplani reviews Dhadak 2

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने मूवी में छोटे शहर के लड़के का किरदार निभाने पर बात की.

विज्ञापन

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिद्धांत इसमें एक छोटे शहर के लड़के नीलेश की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका दमदार और भावनात्मक अभिनय देखने लायक है. उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले इस अभिनेता ने अब किरदार और फिल्म को लेकर बात की.

धड़क 2 को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी ने की बात

धड़क 2 के ट्रेलर लॉन्च पर, सिद्धांत ने अपने एक्टिंग सफर में इस तरह का किरदार मिलने पर बात की. उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर, मैं खुद को सचमुच भाग्यशाली मानता हूं कि करण सर ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे एक छोटे शहर का किरदार निभाने के लिए चुना. अब तक, मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, वे ज्यादातर शहर-केंद्रित रही हैं, और चूंकि मैं एक छोटे शहर, बलिया से आता हूं, इसलिए मुझे उस तरह की छोटे शहर की कहानी की कमी खल रही थी.”

फिल्म के लिए कैसे कहा हां

उन्होंने यह भी कहा, “मुझे आज भी याद है जब करण सर ने मुझे फोन किया और कहा, ‘एक कहानी है, जो तुम्हें सुननी चाहिए. हमारी निर्देशक शाजिया भी कहानी सुनाते समय मौजूद थीं. जैसे ही मैंने स्टोरी सुनी, मैंने तुरंत हां कर दी. मुझे नहीं पता था कि मैं इस किरदार को कैसे निभाऊंगा, क्योंकि यह एक बहुत ही गंभीर किरदार है.”

धड़क 2 के बारे में

शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित, धड़क 2 का निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख जैसी दमदार टीम ने किया है. यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर रेंगकर चल रही विक्रांत मैसी की फिल्म, कमाई सुन पकड़ लेंगे सिर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola