Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: हिट या मिस? ओपनिंग डे पर चलेगी ‘धड़क 2’ की आंधी या रह जाएगी सुस्त? रिपोर्ट आई सामने
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jul 2025 10:48 AM
Aditya Kriplani reviews Dhadak 2
Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: फाइनली फिल्म धड़क 2 कल यानी 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से टकराएगी. ऐसे में पहले दिन धड़क 2 कितना कलेक्शन करेगी, यहां जानिए.
Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश सन ऑफ सरदार 2 से होगा, जिसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर हैं. दोनों फिल्मों के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बनेगा, ये देखने लायक होगा. शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित यह रोमांटिक फिल्म तमिल मूवी परियेरुम पेरुमल का रीमेक है. ओपनिंग डे पर मूवी कितना कलेक्शन करेगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.
धड़क 2 का पहले दिन कैसा रहेगा हाल?
धड़क 2 साल 2018 की फिल्म धड़क का सीक्वल है, जिसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आए थे. धड़क 2 नीलेश और विधि की कहानी है, जिसे एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. नीलेश एक छोटी जाति से आता है और विधि उच्च जाति से होती है. ऐसे में दोनों के प्यार के रास्ते में समाज की बेड़ियों आती है. कोईमोई ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि फिल्म पहले दिन 5-7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. इसके अलावा पिंकविला ने अपने रिपोर्ट में बताया कि मूवी 4.75 से 5.25 का कलेक्शन कर सकती है. दूसरी तरफ सैयारा और सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 को कड़ा मुकाबला देगी.
इन 10 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की
- छावा- 33.10 करोड़
- सिकंदर- 30.06 करोड़
- हाउसफुल 5- 24.35 करोड़
- सैयारा- 22 करोड़
- रेड 2- 19.71 करोड़
- स्काई फोर्स – 15.30 करोड़
- सितारे ज़मीन पर – 10.70 करोड़
- जाट- 9.62 करोड़
- केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़
- भूल चुक माफ- 7.20 करोड़
धड़क 2 में अपने किरदार को लेकर क्या बोले सिद्धांत चतुर्वेदी
फिल्म धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी एक छोटे शहर के लड़के नीलेश का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर ने फिल्म में अपनी जर्नी को लेकर कहा, एक एक्टर के रूप में मुझे लगता है मैं भाग्यशाली हूं कि करण जौहर सर ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे एक छोटे शहर का किरदार निभाने के लिए चुना. अभी तक मैंने जितनी फिल्में की है जो शहर-केंद्रित रही हैं. जैसा कि मैं बलिया से आता हूं जो एक छोटा सा शहर है और मुझे उस तरह की छोटे शहर की कहानी की कमी खल रही थी. झे आज भी याद है जब करण सर ने मुझे फोन किया और कहा, ‘एक कहानी है जो तुम्हें सुननी चाहिए. जब मैंने कहानी सुनी मैंने अपनी हामी भर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










