ePaper

Dawood Ibrahim का दिल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था! जानें और किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है नाम

Updated at : 19 Dec 2023 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Dawood Ibrahim का दिल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था! जानें और किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है नाम

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ी खबर सामने आई. इसमें कहा जा रहा है कि उन्हें कराची में जहर दिया गया है, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है. दाऊद का बॉलीवुड से भी गहरा नाता रहा है, आइये जानते हैं कौन है वो बॉलीवुड अभिनेत्रियां...

विज्ञापन

1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मास्टरमाइंड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, को गंभीर हालत में कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है और वह अपने फ्लोर पर एकमात्र मरीज हैं. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उन्हें जहर दिया गया था, अधिकारियों ने अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट साझा नहीं किया है. मुंबई पुलिस ने शहर में स्थित उनके परिवार के सदस्यों से जानकारी की पुष्टि करने के लिए एक टीम भेजी है. परिवार के सदस्यों (दाऊद के भतीजों) ने पुष्टि की है कि वह स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से ठीक नहीं हैय हालांकि, उन्होंने जहर देने की खबरों से इनकार किया है. ऐसे में क्या आपको पता है कि 80 और 90 के दशक में, फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड के हस्तक्षेप के दौरान, बॉलीवुड सितारों के माफिया डॉन के साथ संबंध होने की कई अफवाहें और खबरें थीं. हालांकि, एक अभिनेत्री ऐसी भी थी, जिनकी कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम संग रिश्ते में होने की अफवाह थी.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/765994252021207

दाऊद इब्राहिम संग माधुरी दीक्षित का जुड़ा था नाम

बादशाह दाऊद इब्राहिम के बारे में कहा जाता है कि उन्हें शुरू से ही फिल्मों का काफी शौक हुआ करता था. इनमें से कई हसीनाओं पर उनका दिल भी आया. इसमें सबसे पहले ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम अभिनेत्री मंदाकिनी का नाम सामने आता है. हालांकि ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि दाउद का दिल धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर भी आया था. ‘खलनायक’ फिल्म के हिट होने के बाद पाकिस्तान मीडिया में ये जुमला फेमस हुआ था, जिसमें कहा जा रहा था ‘माधुरी ले लो, दाऊद दे दो’. इसके बाद खबरें आई कि दाऊद ने माधुरी को दुबई आने का ऑफर भी दिया था. उस वक्त माधुरी एक जाना माना नाम था. उन्होंने मना कर दिया. हालांकि इन बातों की ऑफिशियल पुष्टि कभी नहीं हुई.

मंदाकिनी संग रिलेशनशिप में थे दाऊद!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1994 में, मंदाकिनी की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ क्रिकेट मैच का आनंद लेते हुए तस्वीरें मीडिया में आईं, जिससे उनके करियर को गंभीर झटका लगा. भारत के मोस्ट वांटेड आदमी के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद मंदाकिनी की छवि इतनी खराब हो गई कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉबस्टर देने के बाद उन्हें इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा.

undefined

मंदाकिनी से दाऊद संग डेटिंग पर कही थी ये बात

दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने भी अपनी किताब डायल डी फॉर डॉन में इसके बारे में लिखा था. इस खबर के अलावा ऐसी खबरें भी सामने आईं कि दाऊद ने कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को उन्हें फिल्मों में कास्ट करने की धमकी दी थी. एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में साफ किया था कि दाऊद के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ताना था और दुबई जाने के बाद वह उनसे केवल एक-दो बार ही मिली थीं, लेकिन, नुकसान हो चुका था और उनका करियर पुनर्जीवित होने में विफल रहा.

Also Read: अब कौन संभालेगा दाऊद इब्राहिम की गद्दी? जानें अंडरवर्ल्ड डॉन के परिवार में कौन-कौन हैं

दाऊद की पहली पत्नी से तीन बच्चे

जो खबर अबतक सामने आई है उसके अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पहली शादी महजबीन से हुई है, जिसे जुबीना जरीन के नाम से भी जाना जाता है. दाऊद और महजबीन के तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) है. दाऊद की सबसे बड़ी बेटी महरुख है, उसकी साल 2006 में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से निकाह हुआ था. वहीं, दाऊद की दूसरी बेटी महरीन का निकाह फरवरी 2010 में अमेरिका के एक कारोबारी के बेटे अयूब से हुई थी. वहीं, दाऊद का इकलौता बेटा मोइन नवाज यूके में पढ़ाई कर रहा है. गौर हो कि मोइन दुबई और कराची में अपने पिता के कारोबार को भी देखता है. उसने सितंबर 2011 में अमेरिका में रहने वाली सानिया शेख से शादी की थी. हालांकि, दाऊद की तीसरी बेटी मारिया की कुछ समय पहले पाकिस्तान में मलेरिया से मौत हो गई थी.

Also Read: Dawood Ibrahim: दूसरी शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में आए दाऊद इब्राहिम के परिवार में जानिए कितने सदस्य हैं?
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola