अब कौन संभालेगा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गद्दी? जानें परिवार में कौन-कौन हैं
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Dec 2023 7:34 AM
दाऊद इब्राहिम का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. दाऊद के पिता इब्राहिम कास्कर मुंबई पुलिस में एक हेड कांस्टेबल के रूप में काम करते थे. जानें अंडरवर्ल्ड डॉन के परिवार के बारे में खास बातें
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद को कराची में जहर दिया गया है जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्ट किसी की ओर से नहीं की गई है. इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स दाऊद इब्राहिम को लेकर कई तरह की चीजें सर्च कर रहे हैं. इस क्रम में वे डॉन के परिवार के बारे में भी सर्च कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं उसके परिवार के बारे में… कुछ महीने पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार को लेकर उसकी बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर ने अहम खुलासा किया था. अलीशाह पारकर ने एनआईए (NIA) को बताया था कि दाऊद की दो पत्नियां हैं और उसने पाकिस्तानी पठान महिला से दूसरी शादी की है.
दाऊद के कितने भाई बहन
दाऊद इब्राहिम की बात करें तो उसका जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. दाऊद के पिता इब्राहिम कास्कर मुंबई पुलिस में एक हेड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे. वहीं, उसकी मां अमीना बी एक हाउस वाइफ थी. इसके अलावा, दाऊद के परिवार में सात भाई और चार बहनें भी थीं. दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम, मुस्तकीम अली, जैतुन अंतुले दुबई और कराची में रहता है. वहीं, दाऊद की चार बहनों में से फरजाना तुंगेकर और हसीना की मौत हो चुकी है.
https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/765994252021207
दाऊद की पहली पत्नी से तीन बच्चे
जो खबर अबतक सामने आई है उसके अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पहली शादी महजबीन से हुई है, जिसे जुबीना जरीन के नाम से भी जाना जाता है. दाऊद और महजबीन के तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) है. दाऊद की सबसे बड़ी बेटी महरुख है, उसकी साल 2006 में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से निकाह हुआ था. वहीं, दाऊद की दूसरी बेटी महरीन का निकाह फरवरी 2010 में अमेरिका के एक कारोबारी के बेटे अयूब से हुई थी. वहीं, दाऊद का इकलौता बेटा मोइन नवाज यूके में पढ़ाई कर रहा है. गौर हो कि मोइन दुबई और कराची में अपने पिता के कारोबार को भी देखता है. उसने सितंबर 2011 में अमेरिका में रहने वाली सानिया शेख से शादी की थी. हालांकि, दाऊद की तीसरी बेटी मारिया की कुछ समय पहले पाकिस्तान में मलेरिया से मौत हो गई थी.
मुंबई में कराए थे बम धमाके
दाऊद इब्राहिम ने 1993 में मुंबई में बम धमाके कराए थे. जिसके बाद भारत सरकार ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित किया था. इसके बाद से उसने अपना ठिकाना पाकिस्तान को बना रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










