Darshan Bail: ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ में कन्नड़ एक्टर दर्शन और पवित्रा गौड़ा को मिली राहत, जानें क्या था पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Darshan Bail

Darshan Bail

Darshan Bail: कर्नाटक हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर शुक्रवार को कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा को ‘रेणुका स्वामी मर्डर केस’ में जमानत दे दी है. एक्टर पर रेणुकास्वामी नाम के ऑटो चालक की निर्मम हत्या का आरोप था.

विज्ञापन

Darshan Bail: कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा को 6 महीने बाद ‘रेणुका स्वामी मर्डर केस’ में जमानत मिल गई है. एक्टर समेत अन्य 12 लोगों पर रेणुकास्वामी नाम के ऑटो चालक की निर्मम हत्या का आरोप था, जिन्हें आज 13 दिसंबर शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने रहत दे दी है. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

क्या है ‘रेणुका स्वामी मर्डर केस’?

कन्नड़ एक्टर दर्शन को अपने फैन रेणुकास्वामी की हत्या करने के आरोप में 11 जून को गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, इस साल 2024 में बेंगलुरू में एक फ्लाईओवर पर 33 साल का ऑटो चालक रेणुका स्वामी मृत अवस्था में पाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक ने 8 जून 2024 को दर्शन की महिला मित्र पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिसके बाद गुस्से में आकर दर्शन ने अपने साथियों को उसकी हत्या के लिए 30 लाख रूपए दिए. दर्शन के कहने पर उसी दिन रेणुका को उनके साथियों ने किडनैप किया और बेंगलुरू के कामाक्षीपाल्या इलाके में रखा और फिर वहां, पीट-पीटकर रेणुका स्वामी की हत्या कर दी और उसके शव को नाले के पास फेंक दिया गया. इस हाई प्रोफाइल केस में एक्टर के साथ-साथ उनकी फीमेल फ्रेंड पवित्रा गौड़ा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी. इसके बाद आरोपियों ने मामले को शांत करने के लिए पहले थाने में जाकर सरेंडर किया और फिर इस मामले को पैसों को लेकर हुए विवाद की तरह पेश किया गया.

कौन था मास्टरमाइंड?

‘रेणुका स्वामी मर्डर केस’ की जांच के दौआर्ण पुलिस को आरोपियों की बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने अपने जांच को जारी रखा और सच का पता लगाया. इसके बाद पुलिस को पता चला अन्य आरोपियों ने दर्शन के कहने पर 30 लाख रूपए में इस हत्या को अंजाम दिया था, जिसमें से 5 लाख रूपए उन्हें एडवांस मिले थे.

Also Read: Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की अचानक हुई गिरफ्तारी पर ससुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कृपया हमें… VIDEO

Also Read: Allu Arjun Arrested: गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन की पहली तसवीर आई सामने, इस लुक में दिखे पुष्पा 2 स्टार, VIDEO

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola