Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की अचानक हुई गिरफ्तारी पर ससुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कृपया हमें… VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Dec 2024 3:22 PM
Allu Arjun Arrest: हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब उनके ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी पुलिस स्टेशन पहुंचे. उनका पहला वीडियो और रिएक्शन सामने आया है.
Allu Arjun Arrest: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुष्पा 2 द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया. हैदराबाद पुलिस सुपरस्टार को पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई. कुछ घंटों बाद उनके ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे. जहां उनका पहला रिएक्शन सामने आया.
अल्लू अर्जुन के ससुर पहुंचे पुलिस स्टेशन
एएनआई ने अल्लू अर्जुन के ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी का एक वीडियो शेयर किया. जब मीडिया ने उनसे उनके दामाद की गिरफ्तारी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बस वहीं खड़े रहे. उन्हें पुलिस स्टेशन में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी से रिक्वेस्ट किया, “इंस्पेक्टर, कृपया हमें अंदर जाने दें. ऐसा नहीं है कि हम कुछ करेंगे. इसलिए, कृपया उनसे हमें अंदर जाने देने के लिए कहें.”
पुष्पा 2 प्रीमियर में क्या हुआ?
पुष्पा 2 द रूल के प्रीमियर के दौरान, अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बड़ी संख्या में फैंस उमड़ पड़े. इससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. घटना में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके नौ वर्षीय बेटे को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सेक्योरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
अल्लू अर्जुन ने हादसे पर कही थी यह बात
अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता देने का वादा किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “संध्या थिएटर में हुई घटना से बहुत दुखी हूं. इस अकल्पनीय कठिन समय के दौरान शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










