Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की फिल्म ने 14 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के करीब
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Aug 2025 4:30 PM
कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 14 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच चुकी है. ऐसे में जानें भारत और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और डे वाइज कमाई.
Coolie Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला.लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रुति हासन, नागार्जुन, उपेंद्र और सत्यराज जैसे स्टार्स नजर आए, वहीं आमिर खान का कैमियो दर्शकों के लिए खास सरप्राइज रहा. फिल्म भर्ती बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ और वर्ल्डवाइड 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में इसने अबतक कितना कमाया, आइए बताते हैं.
दुनियाभर में कुली का धमाका
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 495 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इनमें से भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 269.10 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 229.65 करोड़ रुपये बटोर लिए थे, जबकि ओपनिंग डे पर इसने 65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.
कुली डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Day 1: 65 करोड़
- Day 2: 54.75 करोड़
- Day 3: 39.50 करोड़
- Day 4: 35.25 करोड़
- Day 5: 12 करोड़
- Day 6: 9.50 करोड़
- Day 7: 7.50 करोड़
- Day 8: 6.15 करोड़
- Day 9: 5.85 करोड़
- Day 10: 10.50 करोड़
- Day 11: 11.35 करोड़
- Day 12: 3.25 करोड़
- Day 13: 3.65 करोड़
- Day 14: 4.85 करोड़
भारत का कुल कलेक्शन (14 दिन): 269.10 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 495 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










