Coolie vs War 2 Worldwide Collection: कुली या वॉर 2, कौन रहा ब्लॉकबस्टर- किसकी चमक पड़ी धीमी, टोटल कमाई देख लें

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Aug 2025 9:59 AM

विज्ञापन

कुली वर्सेज वॉर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

Coolie vs War 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिर से साउथ वर्सेज बॉलीवुड क्लैश देखने को मिल रहा है. रजनीकांत की कुली, ऋतिक रोशन की वॉर 2 को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रहा है. दोनों ही मूवीज ने 7 दिनों में धुआंधार कलेक्शन किया. आइये जानते हैं किसने बाजी मारी और कौन सुस्त पड़ गया.

विज्ञापन

Coolie vs War 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सबसे पहली रजनीकांत की कुली है, दूसरी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 है. दोनों ही मूवीज तगड़ी कमाई कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फाइनली वॉर 2 और कुली ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है. आइये जानते हैं कौन सुस्त पड़ा और कौन अब भी चमक रहा है.

कुली ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

सन पिक्चर्स की ओर से निर्मित कुली ने सातवें दिन दुनियाभर में 429.75 करोड़ की कमाई की. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म बन गई है. इसने कंतारा और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया.

वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 ने अपने पहले सप्ताह में 225.28 की कमाई की थी. वॉर 2 ने अपने विदेशी रन के 7 दिनों में 68 करोड़ की कमाई की है. जल्द ही यह मूवी सितारे जमीन पर (69.50 करोड़) और हाउसफुल 5 (70 करोड़) को पीछे छोड़ देगी. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर, वॉर 2 ने अब तक 306 करोड़ की कमाई की है. वाईआरएफ की जासूसी थ्रिलर ने हाउसफुल 5 (304.12 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और अब केवल सैयारा (553.76 करोड़) और छावा (827.06 करोड़) से पीछे है.

कुली और वॉर 2 के बारे में

लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित कुली में अक्किनेनी नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज और उपेंद्र राव भी हैं. पूजा हेगड़े और आमिर खान ने कैमियो करते दिखाई दे रहे हैं. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित यह फिल्म वाईआरएफ जासूस ब्रह्मांड की छठी किस्त है. इसमें कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola