Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 9: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, कौन हिट कौन हुआ फ्लॉप, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Aug 2025 1:55 PM
कुली और वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 9: रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. दोनों फिल्में एक ही दिन यानी 14 अगस्त को रिलीज हुई थीं. हालांकि, रजनीकांत ने बढ़त बनाकर अपनी स्टारडम साबित कर दी है. आइये जानते हैं कौन आगे रहा कौन पीछे.
Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है. जिसमें सबसे पहली तो साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली है और दूसरी ऋतिक रोशन की वॉर 2 है. दोनों के बीच भयंकर टक्कर हो रही है. हालांकि अयान मुखर्जी की फिल्म को कुली ने पछाड़ दिया है. आइये जानते हैं दोनों मूवीज का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है.
वॉर 2 ने 9 दिनों में कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 की कमाई में नौवें दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. इसने अभी तक 0.51 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 204.47 करोड़ हो गया. मूवी ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की थी. जिसमें इसने 52 करोड़ कमाए. इसका एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन 203.96 करोड़ था. जिसमें हिंदी में 150.09 करोड़ शामिल है. अयान मुखर्जी की वॉर 2 में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर का खलनायक के रूप में होना एक बड़ी उपलब्धि है.
कुली ने 9 दिनों में कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कुली ने अब तक 0.68 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 230.41 करोड़ हो गया. इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित, कुली में रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे सुपरस्टार्स की शानदार टीम है. फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए, नागार्जुन ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ना लाजमी था और कुली को “विरासत और पुनर्निर्माण का उत्सव” बताया. उन्होंने अपने विलेन रोल पर भी बात की. जिसमें रजनीकांत संग काम करना सबसे उत्साहजनक बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










