Chhaava Review: वेलेंटाइन डे पर पार्टनर संग देखने जा रहे विक्की कौशल की फिल्म, तो थिएटर जाने से पहले जानें कैसी है मूवी

Updated:
विज्ञापन
Chhaava OTT Release

Chhaava OTT Release

Chhaava Movie Review: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की कौशल ने कमाल का परफॉर्मेंस दिया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन्स—सबकुछ एकदम परफेक्ट.

विज्ञापन

फिल्म: छावा
डायरेक्टर: लक्ष्मण उतेकर
कास्ट: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी
अवधि: 161 मिनट
रेटिंग: 4

‘छावा’ सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि मराठाओं के स्वाभिमान, बलिदान और युद्धकौशल का भव्य चित्रण है, जिसे लक्ष्मण उतेकर ने बखूबी पर्दे पर उतारा है. विक्की कौशल का संभाजी महाराज अवतार जबरदस्त है. अजय देवगन की दमदार आवाज में मुगलों और मराठाओं के इतिहास के परिचय के साथ फिल्म की शुरुआत होती है. पहला सीन औरंगजेब के दरबार का है, जहां यह खबर पहुंचती है कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब नहीं रहे. यह सुनते ही मुगलों को जश्न मनाने का मौका मिल जाता है लेकिन तभी, उनके सबसे अहम शहरों में से एक बुरहानपुर में, जहां मुगल सैनिक निश्चिंत होकर बैठे होते हैं, अचानक जमीन हिलने लगती है. इस बीच विक्की कौशल की धांसू एंट्री होती है.

फिल्म का ये सीन है काफी दमदार

फिल्म का एक सीन होता है जिसमें 25,000 मराठा सैनिकों के सामने मुगलों की विशाल सेना है. औरंगजेब की बेटी जीनत-उन-निस्सा बेगम (डायना पेंटी) तंज कसते हुए कहती है, “इन से ज्यादा तौ हमारे पास बावर्ची हैं.” जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मराठाओं की असली ताकत जो कि उनकी रणनीति और बुद्धिमानी है, खुलकर सामने आती है. फिल्म में चार बड़े युद्ध इतने जबरदस्त तरीके से दिखाए गए हैं कि हर लड़ाई अपने आप में इतिहास का एक बड़ा लम्हा लगती है. हालांकि सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है जब छत्रपति संभाजी महाराज को अपने ही धोखा दे देते हैं. औरंगजेब ने संभाजी महाराज पर जो जुल्म किए, वो इतने भयानक हैं कि देखने वाले की रूह कांप जाए.

विक्की कौशल ने दिया गजब का परफॉर्मेंस

‘छावा’ में विक्की कौशल ने कमाल का परफॉर्मेंस दिया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन्स—सबकुछ एकदम परफेक्ट. रश्मिका मंदाना ने महारानी येसूबाई की भूमिका में अपनी अदाकारी से जान डाल दी. अक्षय खन्ना, औरंगजेब के किरदार में काफी जमे है. वह बिना कुछ कहे आंखों से बहुत कुछ कह जाते हैं. आशुतोष राणा ने मराठा सेना की ताकत और जोश को जबरदस्त अंदाज में पेश किया है. जबकि दिव्या दत्ता और डायना पेंटी ने काफी दमदार किरदार निभाया है. विनीत कुमार सिंह ने कवी कलश के रूप में कहानी में इमोशन्स की गहराई ला दी.

हर सीन प्लानिंग के साथ किया गया शूट

फिल्म के एक्शन सीन बेहद कमाल के बने हैं. हर सीन को इतनी बारीकी और प्लानिंग के साथ शूट किया गया है कि रोमांच बना रहता है. फिल्म का म्यूजिक महसूस करने के लिए बनाया गया है. कभी ये दिल को गहरे जज़्बातों में डुबो देता है, तो कभी लड़ाई के मैदान में जोश भर देता है. ये सिर्फ बैकग्राउंड स्कोर नहीं, बल्कि पूरी फिल्म की धड़कन है, जो हर सीन को और भी असरदार बना देता है.

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola