Chhaava Box Office Collection Day 1: ‘छावा’ की हाई-वोल्टेज दहाड़, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Report
Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने पहले ही दिन सिनेमाघरों में अपना जादू चला दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जमकर कमाई की. आइए आपको बताते हैं.
Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. पब्लिक और क्रिटिक्स दोनों की ओर से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और इसका असर फिल्म के शुरुआती कलेक्शन पर साफ दिखा.आइए आपको बताते हैं फिल्म के पहले दिन की कमाई कितनी रही.
फिल्म ‘छावा’ ने ओपनिंग डे कितनी कमाई की?
फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले और इसका असर फिल्म के कलेक्शन में देखने को मिला. विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस और भव्य कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया. सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में इजाफा होगा और वीकेंड पर तगड़ी कमाई होगी. अगर फिल्म की कमाई का यही रफ्तार रहा, तो विक्की के करियर की ये सबसे बड़ी ओपनर मूवी में से एक हो सकती है. ये साल 2025 की अबतक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई.
- ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 31 करोड़ रुपये
कैटरीना कैफ ने छावा का किया रिव्यू
एक स्पेशल स्क्रीनिंग में पीरियड ड्रामा छावा को कैटरीना कैफ ने देखा. कैटरीना ने अपने पति विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’की जमकर तारीफी की. एक्ट्रेस ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “क्या शानदार सिनेमाई अनुभव और छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा को जीवंत करने का कितना भव्य प्रयास.” कैट ने निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की भी सराहना की. विक्की के लिए एक्ट्रेस ने लिखा, “तुम सच में कमाल हो. हर बार जब तुम स्क्रीन पर आते हो, हर सीन में जो गहराई लाते हो, वह शानदार है. तुम अपने किरदारों में इस तरह ढल जाते हो जैसे एक गिरगिट रंग बदलता है – बिल्कुल सहज और प्रभावशाली. तुम्हारी प्रतिभा पर मुझे बहुत गर्व है.”
यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










