Box Office Report: ये जवानी है दीवानी ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2025 12:31 PM

विज्ञापन

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release Box Office Collection Day 1

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये जवानी है दीवानी 3 जनवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की रोमांस कॉमेडी फिल्म ने टिकट खिड़की पर जोरदार शुरुआत की है. यह फिल्म 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 12 साल बाद भी दर्शकों ने बनी और नैना की लवस्टोरी देखने में एक्साइटमेंट दिखाई. ये जवानी है दीवानी जब साल 2013 में आई थी, तब भी इसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिसपांस मिला था. इसका भारत में टोटल कलेक्शन 188.50 करोड़ रुपये है. आइये जानते हैं री-रिलीज में इसने कितने करोड़ की ओपनिंग की.

ये जवानी है दीवानी ने री-रिलीज के पहले दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, ये जवानी है दीवानी ने ओपनिंग डे पर करीब 1.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर 65 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी थी. गौरतलब है कि यह किसी बॉलीवुड फिल्म की दोबारा रिलीज की सबसे बड़ी ओपनिंग है. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को 40 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था.

ये जवानी है दीवानी में कौन से स्टार्स हैं मौजूद

ये जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के अलावा कल्कि कोचलिन, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल रॉय कपूर, एवलिन शर्मा और पूर्णा जगननाथन जैसे कलाकार भी हैं. इसे अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता की ओर से निर्मित किया गया है. 2013 में इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 188.57 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 318.00 करोड़ रुपये रहा था. फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है, जो एक ट्रिप पर साथ जाते हैं और वहां खूब एंजॉय करते हैं. हालांकि इसके बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आता है और फिर जब वह दोबारा मिलते हैं, तो जिंदगी कैसे बदलती है, यह देखना मजेदार होगा.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: ये जवानी है दीवानी ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, कमा लिए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release: थियेटर्स में फिर दिखेगी नैना और बनी की लवस्टोरी, अभी नोट कर लें डेट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola