Box Office Report: सिकंदर हुई फ्लॉप, 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं कर पाई पार, 7वें दिन की कमाई कर देगी हैरान

Updated:
विज्ञापन
Box Office Collection day 18

Box Office Collection day 18

Box Office Report: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड ईद रिलीज सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल दौर से गुजर रही है. 30 मार्च को त्यौहारी रिलीज होने के बावजूद मूवी को अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में संघर्ष करना पड़ा है. सैकनिल्क के अनुसार, सिकंदर ने अपने पहले 7 दिनों में भारत में लगभग 95.28 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई करने के बाद इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई. एक हफ्ते के बाद भी एक्शन ड्रामा 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. आइये जानते हैं 7वें दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

सिकंदर ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सिकंदर ने सातवें दिन 1.53 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 95.28 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर इसने 26 करोड़ कमाए थे. दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे दिन एक्शन एंटरटेनर का कलेक्शन 29 करोड़, 19.5, 9.75, 6 और 3.5 करोड़ रहा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्शन एंटरटेनर का बजट 200 करोड़ रुपये के करीब है.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 1.53 करोड़

Sikandar Total Collection: 95.28 करोड़

सिकंदर के बारे में

सलमान खान की फिल्म वर्ल्डवाइड टिकट खिड़कियों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर लिया है. फिल्म की कहानी सिकंदर नाम के एक युवक पर बेस्ड है, जो आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए भ्रष्ट लोगों के एक शक्तिशाली नेटवर्क का सामना करता है. फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, सुनील शेट्टी, अंजिनी धवन और प्रतीक स्मिता पाटिल जैसे कलाकार हैं. फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसका निर्माण किया है.

यह भी पढ़ें- ना अनुपमा… ना ही ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस शो ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी मोस्ट वॉच

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola